मुल्तान के नए 'सुल्तान' बने Harry Brook, जहां सहवाग ने मचाया था कोहराम, वहीं लगाई अब रिकॉर्ड्स की झड़ी
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। इंग्लैंड के युवा स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक मुल्तान के नए सुल्तान बन गए हैं।उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में तिहरा शतक जड़कर तहलका मचा दिया है। हैरी ब्रूक टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के छठे बल्लेबाज बने है। हैरी ब्रूक से पहले इंग्लैंड के लिए एंडी सैंडहॅम, वैली हैमंड, लेन हटन, जॉन एडरिच, ग्राहम गूच टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा किया था।
हैरी ब्रूक ने जहां वीरेंद्र सहवाग की बराबरी तो की है, साथ ही कई रिकॉर्ड बनाए हैं। बता दें कि हैरी ब्रूक ने टेस्ट इतिहास का दूसरा सबसे तेज तिहरा शतक लगाया है।

हैरी ब्रूक ने 310 गेंदों में अपना तिहरा शतक पूरा किया। उन्होंने 322 गेंदों में 317 रन की पारी खेली, इस दौरान 29 चौके और तीन छक्के लगाए ।वैसे दुनिया में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने 278 गेंदों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था।
Harry Brook ने पाकिस्तान में मचाही तबाही, तिहरा शतक जड़ गेंदबाजों के उड़ाए परखच्चे

गौरतलब होकि जिस मुल्तान के मैदान पर साल 2004 में भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तिहरा शतक जड़कर'मुल्तान के सुल्तान' की उपाधि हासिल की थी, आज उसी मैदान पर हैरी ब्रूक ने भी बल्ले से कोहराम मचाया है। हैरी ब्रूक ने टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की पारी के 144 वें ओवर में तीसरी गेंद पर सैम आयुब को चौका जड़ते हुए अपना तिहरा शतक पूरा किया। साथ ही अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया।


