Happy Birthday Suryakumar Yadav संन्यास लेने की उम्र में मिला डेब्यू का मौका, आज सूर्यकुमार यादव हैं टीम इंडिया के सुपरस्टार
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। भारत के टी 20 कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आज अपना 34 वां जन्म दिन मना रहे हैं। सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के आज सुपर स्टार हैं। लेकिन उन्होंने भारतीय टीम के लिए उस उम्र में डेब्यू किया था, जब खिलाड़ी संन्यास के बारे सोचने लगते हैं। 14 सितंबर 1990 को यूपी के गाजीपुर में जन्में सूर्यकुमार यादव आज भारत के टी 20 कप्तान हैं। मिस्टर 360 बल्लेबाज कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव के लिए टीम इंडिया तक का सफर आसान नहीं रहा है।
Hindi Diwas 2024 क्रिकेट से लेकर फुटबॉल तक, जानिए इन तमाम खेलों को हिंदी में क्या कहते हैं

सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेटर बनने का मन बचपन में ही बना लिया था। उन्हें परिवार का समर्थन रहा। सुर्यकुमार यादव बचपन के दिनों में गलियों में क्रिकेट खेलते थे। खेलों के प्रति उनके प्यार को देखते हुए परिवार ने उन्हें 10 साल की उम्र में मुंबई भेजने का फैसला किया था।मुंबई जाकर सूर्या ने वेंगसकर आकादमी में एडमिशन लिया।इसके बाद उन्हें मुंबई की ओर से घरेलू टूर्नामेंट में मौका मिला। लगभग 10 साल मुंबई के लिए खेले।

फिर उनका जलवा आईपीएल में देखने को मिला। शुरुआत में वह केकेआर टीम का हिस्सा थे और आज वह आईपीएल में टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। उस वक्त के केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर ने ही सूर्यकुमार यादव के टैलेंट को आईपीएल में पहचाना था।

आईपीएल में दमदार प्रदर्शन का नाम सूर्यकुमार यादव को मिला।14 मार्च 2021 को 31 साल की उम्र में उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया।सूर्यकुमार यादव ने अब तक भारत के लिए 71 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 4.67 की औसत और 168.65 की स्ट्राइक रेट के साथ 2432 रन बनाए हैं। टेस्ट में 4 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। वनडे के तहत 37 मैचों में 25.77 की औसत और 105.03 की स्ट्राइक रेट के साथ 3 अर्धशतक लगाते हुए 773रन बनाए। वहीं एक टेस्ट में 8 रन बनाए।


