Samachar Nama
×

Happy Birthday Sachin Tendulkar सबसे ज्यादा शतक, सबसे ज्यादा रन, ऐसे महान बने तेंदुलकर 
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर आज 24 अप्रैल 2024 को अपना 51 वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 1973 में मुंबई में उनका जन्म आज के दिन हुआ था। सचिन तेंदुलकर का अंतर्राष्ट्रीय करियर शानदार रहा है। उन्होंने कई ऐसे मुकाम हासिल किए, जिनके करीब पहुंचना दूसरे बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक सचिन तेंदुलकर को आदर्श मानते हैं।


 


IPL 2024 CSK vs LSG Highlights  गायकवाड़ के शतक पर भारी पड़ी स्टाइनिस की सेंचुरी, लखनऊ ने चेन्नई को रौंदा
 

https://samacharnama.com/

सचिन ने महज 16 साल की उम्र में साल 1989 में टीम इंडिया के लिए अपना वनडे अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। पहला ही मैच उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जहां वह एक खतरनाक बाउंसर से चोटिल हो गए थे। वसीम अकरम की बाउंसर से सचिन की नाक से खून बहने लगा था, लेकिन इसके बावजूद सचिन ने मैदान पर डटकर सामना किया।सचिन ने अपने करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जो अब तक अटूट हैं।

IPL 2023 CSK vs LSG Live कप्तान गायकवाड़ का शतक, शिवम दुबे ने जड़ी तूफानी फिफ्टी, चेन्नई ने लखनऊ को दिया 211 रनों का लक्ष्य
 

https://samacharnama.com/

सचिन तेंदुलकर के नाम अंतर्राष्ट्रीय करियर में 34 हजार रन दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 100 शतक भी जड़े हैं। तेंदुलकर ने टेस्ट में 51 शतक जड़े हैं, जबकि 59 शतक वनडे क्रिकेट में उनके नाम दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट में सचिन ने 200 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 15921 रन बनाए थे,

SRH vs RCB अगले मैच के लिए हैदराबाद  पहुंचे विराट कोहली, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, देखें 
 

https://samacharnama.com/

इसके अलावा 4662 वनडे मैचों में इस महान बल्लेबाज ने 18426 रन बनाए थे। सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ा था, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में यह कारनामा किया था।सचिन तेंदुलकर को कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं। देश का सर्वाच्च सम्मान भारत रत्न भी सचिन तेंदुलकर को दिया जा चुका है।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags