Samachar Nama
×

Happy Birthday Rahul Dravid टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें
 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।उनका जन्म 11 जनवरी 1973 को हुआ था। राहुल द्रविड़ का शानदार अंतर्राष्ट्रीय करियर रहा है।उन्होंने टेस्ट के तहत तो अलग ही जलवा दिखाया। द्रविड़ को 'द वॉल' नाम भी मिला। संन्यास के बाद द्रविड़ ने कोचिंग में हाथ आजमाया और भारत को कई  प्रतिभावान खिलाड़ी खोजकर अब तक दिए हैं।फिलहाल वह टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

https://samacharnama.com/
 आइए जानते हैं द्रविड़ से जुड़ी खास बातें-

राहुल द्रविड़ का करियर 
बतौर खिलाड़ी द्रविड़ का शानदार करियर रहा ।उन्होंने कुल 509 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले। सभी प्रारूप में मिलाकर 24,208 रन बनाए हैं और कुल 48 शतक लगाए हैं।

सोशल मीडिया
द्रविड़ उन चुनिंदा क्रिकेटरों में से एक हैं जो सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।उनका सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं है।
https://samacharnama.com/
विदेशों में छुट्टियां मनाना नहीं है पसंद 
तमाम क्रिकेटर विदेशों में छुट्टियां मनाने के लिए जाने जाते हैं।लेकिन द्रविड़ को ऐसा करते हुए नहीं देखा गया है।वह बेहद सादगी से जीवन जीते हैं।
https://samacharnama.com/
किताबों के शौकीन
भारतीय क्रिकेटरों का बॉलीवुड से नाता है।लेकिन द्रविड़ ग्लैमर्स से दूर रहते हैं। यहां तक की उन्हें फिल्में देखना पसंद नहीं है,लेकिन वह किताबें पढ़ने के शौकीन हैं। राहुल द्रविड़ बाकी क्रिकेटरों से स्वभाव में काफी अलग हैं।

ENG vs IND Test: ‘उन्हें टेस्ट मैच से बाहर रखने में हमें मजा नहीं आता है… Rahul Dravid अश्विन को नहीं खिलाने पर दिया अजीब बयान?

शॉपिंग करना नहीं आता
पूर्व बल्लेबाज की पत्नी ने उनके रिटायरमेंट के बाद दिए एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा था कि पूर्व क्रिकेटर को शॉपिंग करना नहीं आता है। द्रविड़ ने अब तक कोई महंगी चीज भी नहीं खरीदी है। 

Share this story