Samachar Nama
×

GT vs SRH Highlights: गुजरात ने 169 रन कर दिए डिफेंड, हैदराबाद को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची शुभमन गिल की टीम
 

GT vs SRH Highlights: गुजरात ने 169 रन कर दिए डिफेंड, हैदराबाद को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची शुभमन गिल की टीम

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 56वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज यानी 12 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। यह मैच गुजरात टाइटंस ने 82 रन से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है और अब उनके 12 मैच में 16 अंक हो गए हैं। वे इस सीजन 16 अंक तक पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद की यह पांचवीं हार थी। उनके 14 अंक हैं। हैदराबाद इस सीजन 12 मैच खेल चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर आ गई है।

86 रन पर ऑल आउट हुई हैदराबाद
169 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में महज 86 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। कोई भी खिलाड़ी 20 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया।

गुजरात टाइटंस के लिए 3-3 विकेट कागिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने लिए। 2 विकेट इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए। 1-1 विकेट मोहम्मद सिराज और राशिद खान ने लिए।

कुछ ऐसी रही थी गुजरात टाइटंस की पारी
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। जीटी ने 26 के स्कोर तक कप्तान शुभमन गिल (5) और जोस बटलर (7) के विकेट गंवा दिए थे।

सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची गुजरात टाइटंस

यहां से साईं सुदर्शन ने निशांत संधु के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 38 रन जुटाकर टीम को संभाला। निशांत 14 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सुदर्शन ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 60 रन की साझेदारी की।

सुदर्शन 44 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। टीम ने 124 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खो दिया था, जिसके बाद जेसन होल्डर ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ 21 गेंदों में 40 रन जुटाकर जीटी को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। इस पारी में वॉशिंगटन ने 33 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 50 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 1 विकेट निकाला।

Share this story

Tags