Samachar Nama
×

WI दौरे से पहले Team India के लिए खुशख़बरी, वापसी करने जा रहे ये चोटिल बल्लेबाज

ind vs aus1111111111111111111222111111111.JPG

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टीम इंडिया अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली है,जहां वह टेस्ट वनडे और टी 20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशख़बरी आई है । दरअसल टीम इंडिया का धाकड़ बल्लेबाज अब फिट हो गया । केएल राहुल को आईपीएल 2023 में चोट लगी थी और इस वजह से वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच से बाहर गए थे , लेकिन अब उनकी जांघ का ऑपरेशन हो चुका है।
Asia Cup 2022 IND vs AFG VIRAT KL  Rahul --11111

यही नहीं केएल राहुल ने वापसी की तैयारी भी शुरु कर दी है।ख़बरों की माने तो केएल राहुल जांघ की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन के लिए यहां नेशनल क्रिकेट अकेडमी पहुंच गए हैं ।लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी  करने वाले राहुल आईपीएल 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे, इसके बाद उन्हें जांघ की सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी।
rohit kl rahul

केएल राहुल ब्रिटेन में सफल ऑपरेशन हुआ और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर होम पोस्ट के साथ एऩसीए की तस्वीर शेयर की थी।बता दें कि केएल राहुल भारतीय टीम के लिए अहम खिलाड़ी हैं ।वह अपनी बल्लेबाजी के साथ -साथ विकेटकीपिंग से भी योगदान देने के लिए जाने जाते हैं।केएल राहुल टीम इंडिया के लिए तीनों प्रारूप में खेलने वाले खिलाड़ी हैं । केएल राहुल ने भारत के लिए 47 टेस्ट मैचों में  2642 रन, 54 वनडे मैचों में 1986 रन बनाए हैं।इसके अलावा   72 टी20 मैचों में 2265 रन बनाए हैं, तीनों ही फॉर्मेट में उनके नाम कुल 14 शतक दर्ज हैं।  केएल राहुल के आंकड़े अच्छे ही कहे जा सकते हैं।

KL Rahul

Share this story