Samachar Nama
×

पूर्व पीएम Manmohan Singh के निधन से शोक में डूबा खेल जगत, सहवाग से हरभजन तक ने दी श्रद्धांजलि
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार, 26 दिसंबर को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने AIIMS में अंतिम सांस ली। डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से लेकर 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि बढ़ती उम्र के चलते डॉक्टर मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई थी। 26 दिसंबर को वे अचानक बेहोश हो गए थे और ज्यादा हालत बिगड़ने पर उन्हें गुरुवार रात करीब 8.30 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें दो घंटे के भीतर मृत घोषित कर दिया गया।

https://samacharnama.com/

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है।खेल जगत से भी शोक संवेदना प्रकट की गई हैं। पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के आकस्मिक निधन से दुखी हूं। वे एक बेहद सज्जन व्यक्ति होने के साथ-साथ एक दूरदर्शी नेता भी रहे।

https://samacharnama.com/

पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा,हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना, ओम शांति।वीवीएस लक्ष्मण और युवराज सिंह ने भी पूर्व पीएम के निधन पर संवेदना प्रकट की। युवी ने एक्स पर लिखा, डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की दुखद खबर। एक दूरदर्शी नेता और सच्चे राजनेता जिन्होंने भारत की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ।

https://samacharnama.com/

पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना।ओम शांति।टीम इंडिया के खिलाड़ी मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी रहे हैं।


 


 



 


https://samacharnama.com/

Share this story

Tags