Samachar Nama
×

धोनी मतलब जर्सी नंबर 7, जानिए MS Dhoni से जुड़े 7 विवाद

Deepak Chahar को MS Dhoni ने क्यों कह दिया था ड्रग? जानिए इसके पीछे का बडा कारण

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नंबर सात से गहरा कनेक्शन है। उनका जन्म सातवें महीने और सात तारीख हुआ था और इस वजह से ही धोनी के लिए यह अंक बेहद खास बन गया। इस कारण ही महेंद्र सिंह धोनी ने नंबर सात की जर्सी पहनी।टीम इंडिया के लिए धोनी नंबर 7 की जर्सी पहनकर खेले और अब चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए भी खेल रहे हैं। धोनी को संन्यास लिए हुए चार साल से ज्यादा का समय हो गया है, हम यहां उनके करियर से जुड़े सात बडे़ विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Babar Azam को मिली बड़ी सलाह, विराट कोहली की तरह करना चाहिए ये काम 
 

MS Dhoni
पहला - महेंद्र सिंह धोनी का गौतम गंभीर के साथ विवाद रहा है। दरअसल 2012 में ऑस्ट्रेलिया में हुई सीबी ट्राई सीरीज में धोनी रोटेशन नीति अपनाई थी, जिसके चलते टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज गंभीर, सहवाग और सचिन को पूरी सीरीज के दौरान रोटेट किया गया था। गौतम गंभीर ने बाद में धोनी के फैसले पर निशाना साधा था।

दूसरा - 2013 के दौरान धोनी पर आरोप लगा था कि वह मैच फिक्सिंग में शामिल थे इसके बाद यह पता चला था कि धोनी की एक कंपनी में 15 फीसदी हिस्सेदारी है।इसका नाम रिति स्पोर्ट्स है। इसमे सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा भी शामिल थे। यह कहा गया कि धोनी ने इन दोनों का पक्ष लिया क्योंकि दोनों जितने अधिक मैच खेलते, उतने ज्यादा पैसा इस कंपनी में लगाते। इन तीनों खिलाड़ियों का ऐसा किया जाना बीसीसीआई के मानदंड़ों  के विरुद्ध माना  गया है।हालांकि इस मामले में कुछ हुआ नहीं और बाद में यह दब गया।
तीसरा - 2019 विश्व कप में धोनी ने सेना के बैज लगे ग्लव्स पहन लिए थे, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। बाद में धोनी को अपने ग्लव्स बदलकर टूर्नामेंट में खेलना पड़ा था।

फैंस के लिए बड़ी खुशख़बरी, Team India के लिए धाकड़ ऑलराउंडर ने शुरू की वापसी की तैयारी, देखें VIDEO
 

dhoni--111554444

चौथा- आईपीएल जब में स्पॉट फिक्सिंग विवाद हुआ था तब धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को भी बैन झेलना पड़ा था।इस दौरान धोनी का नाम काफी उछला था।

पांचवां विवाद- एन श्रीनिवासन के बीसीसीआई के अध्यक्ष  रहते हुए धोनी इंडिया सीमेंट्स के अधिकारी बन गए थे, जबकि वह चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान थे। इंडिया सीमेंट्स श्रीनिवासन की कंपनी थी  और उनके धोनी से काफी अच्छे संबंध थे। धोनी के लिए हितों से टकराव का मामलां यहां बना था।

IND vs SA दूसरे टेस्ट में बारिश बिगाड़ देगी खेल, मौसम को लेकर आया चौंकाने वाला अपडेट
 

MS Dhoni11111441111111111111

छठवां विवाद - महेंद्र सिंह धोनी पर  युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने गंभीर आरोप लगाए थे।उन्होंने कहा था कि धोनी की वजह से उनके बेटे का करियर बर्बाद हुआ था।

सातवां विवाद - हमेशा मैदान पर कूल दिखने वाले धोनी कई बार भड़के भी हैं। आईपीएल-8 में  'कैप्टन कूल' का माथा गरम हो गया था। उस बार उन्होंने मैदानी अंपायर को ही अपने निशाने पर ले लिया था।
 

Share this story