ब्रेकिंग: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली, टीम इंडिया को लगा करारा झटका जाने वजह
विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर आई है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी ODI सीरीज़ से बाहर कर दिया गया है। चोट लगने की वजह से विराट कोहली को टीम से बाहर किया गया है। PTI ने BCCI के सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि विराट कोहली को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जिसका मतलब है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज़ में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
19 मई को चुना गया, 4 जून को बाहर!
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड 19 मई को घोषित किया गया था, जिसमें विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ ODI टीम में चुना गया था। हालांकि, PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली अब अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे। BCCI से जुड़े सूत्रों ने PTI को बताया कि हैमस्ट्रिंग में चोट लगने की वजह से वह इस सीरीज़ से बाहर रहेंगे।
भारत-अफगानिस्तान ODI सीरीज़ का शेड्यूल
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज़ 13 जून से शुरू होने वाली है। पहला ODI धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा ODI 17 जून को लखनऊ में होगा, जबकि तीसरा ODI 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।
चोट की वजह से विराट बाहर! फैंस का इंतज़ार और बढ़ा
विराट कोहली ने हाल ही में RCB को 2026 में लगातार दूसरी बार IPL का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। 675 रन बनाकर वह इस लीग में RCB के सबसे सफल बल्लेबाज़ बने थे। क्रिकेट का हर फैन लंबे ब्रेक के बाद विराट को ODI खेलते देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था। हालांकि, हैमस्ट्रिंग में चोट लगने की वजह से विराट के फैंस का इंतज़ार अब और भी लंबा हो गया है।
रोहित शर्मा का क्या होगा?
ODI सीरीज़ से विराट कोहली के बाहर होने की खबर के बाद, अब सभी की नज़रें रोहित शर्मा पर टिकी हैं। रोहित भी फिटनेस से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वह अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी सीरीज़ खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो पाएंगे?

