Samachar Nama
×

क्रिकेट के मैदान पर बड़ा हादसा: सिर पर चोट लगने से वेदरअल्ड को आया कन्कशन, बीच मैच से हुए बाहर

क्रिकेट के मैदान पर बड़ा हादसा: सिर पर चोट लगने से वेदरअल्ड को आया कन्कशन, बीच मैच से हुए बाहर

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड सिर में चोट लगने के बाद शेफील्ड शील्ड के मुकाबले से बाहर हो गए हैं। विक्टोरिया के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान वह बाउंड्री बचाने की कोशिश में मेटल एडवरटाइजिंग बोर्ड से टकरा गए थे।यह हादसा बुधवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में विक्टोरिया की पहली पारी के 24वें ओवर में हुआ। ओली पीक ने कवर की तरफ शॉट खेला था। गेंद को रोकने के लिए वेदराल्ड ने तेजी से स्लाइड लगाई, लेकिन वह फिसलते हुए बाउंड्री के बाहर लगे मेटल बोर्ड से जा टकराए।टक्कर के बाद उनके साथी खिलाड़ी तुरंत मदद के लिए पहुंचे। उस समय वेदराल्ड ठीक नजर आ रहे थे और उन्होंने पूरे दिन फील्डिंग भी की। हालांकि, रात में उनके सिर में चोट के लक्षण दिखाई देने लगे।

मेडिकल टेस्ट के बाद मैच से बाहर

सुबह मेडिकल जांच के बाद वेदराल्ड को मैच से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह मैथ्यू गिल्क्स को कन्कशन सब्स्टीट्यूट बनाया गया है।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वेदराल्ड के चोटिल होने का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह गेंद रोकने की कोशिश करते हुए बाउंड्री पर लगे बोर्ड से टकराते दिखाई दे रहे हैं।

कन्कशन के बाद वापसी के लिए सख्त नियम

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कन्कशन प्रोटोकॉल के मुताबिक, सिर पर चोट लगने के बाद खिलाड़ी की मेडिकल जांच जरूरी होती है। अगर चोट के लक्षण सामने आते हैं तो खिलाड़ी को मैच से बाहर रखा जाता है।वापसी के लिए खिलाड़ी को पूरी तरह फिट होना पड़ता है। डॉक्टर की निगरानी में उसकी ट्रेनिंग धीरे-धीरे शुरू की जाती है। नियमों के तहत खिलाड़ी को कम से कम 14 दिन तक ठीक होने के बाद फुल ट्रेनिंग करनी होती है और चोट लगने के कम से कम 21 दिन बाद ही मैच में वापसी की अनुमति मिलती है। इसके लिए मेडिकल क्लियरेंस भी जरूरी है।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करेंगे मैथ्यू गिल्क्स

कन्कशन सब्स्टीट्यूट मैथ्यू गिल्क्स पहली पारी में बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वेदराल्ड पहले ही आउट हो चुके थे। हालांकि, साउथ ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गिल्क्स बल्लेबाजी कर सकते हैं।विक्टोरिया ने पहली पारी में 244 रन बनाए। जवाब में साउथ ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 4 रन बनाए थे और टीम अभी 240 रन पीछे है।

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में वापसी की कोशिश कर रहे हैं

31 वर्षीय जेक वेदराल्ड फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। वह साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके दोबारा नेशनल टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।शेफील्ड शील्ड से पहले वनडे कप में उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए 92 रन की पारी खेली थी। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीदों के लिए अहम माना जा रहा है।

Share this story

Tags