Samachar Nama
×

Anushka Sharma Second Pregnancy: दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा, दूसरी बार पिता बनने वाले हैं विराट कोहली

Virat anushka

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों विश्व कप 2023 की तैयारी में जुटे हुए हैं,लेकिन उनसे जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है।विराट कोहली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। जी हां विराट की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दूसरी बार गर्भवती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।

 IND vs ENG Warm Up Live  टॉस के बाद बारिश का ख़लल, देरी से शुरू होगा मैच

IND vs ENG Warm Up Live 777777744466666666999.JPG

खबर है कि अनुष्का प्रेग्नेंसी के सेकेंड ट्राइमेस्टर में हैं। हालांकि अब तक विराट और अनुष्का की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि पहली प्रेग्नेंसी की तरह इस बार भी दोनों लास्ट फेज में ही ये गुडन्यूज अपने सभी चाहने वालों को देंगे। अनुष्का शर्मा की सेकंड प्रेंग्नेंसी की खबरें इस वजह से भी उड़ने लगी हैं  क्योंकि कुछ वक्त पहले ही उन्हें विराट कोहली के साथ मुंबई में एक मैटरनिटी क्लीनिक में भी देखा गया था।
IND vs ENG Warm Up Live 777777744466666666999.JPG

बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पैपराजी से निवेदन किया था कि उनकी फोटोज या वीडियो पोस्ट न करें। वैसे  फिलहाल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बेटी के माता-पिता हैं।उनकी बेटी का नाम वामिका है।
IND vs ENG Warm Up Live 777777744466666666999.JPG

अनुष्का और विराट ने 2017 में शादी करने के बाद 2021 में एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने वामिका कोहली रखा।  विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का चेहरा अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं दिखाया है।बता दें कि भारत  की मेजबनी में वनडे विश्व कप का आगाज 5 अक्टूबर से होने वाला है,  विराट कोहली का जलवा भी इस टूर्नामेंट में देखने को मिलेगा।

IND vs ENG Warm Up Live 777777744466666666999.JPG

Share this story