Samachar Nama
×

IND vs WI टी 20 सीरीज में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड Rohit Sharma कर सकते हैं अपने नाम 

Rohit Sharma Virat t20---3

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 फरवरी से शुरु होने वाली तीन टी 20 मैचों की सीरीज में  रोहित  शर्मा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। बता दें कि मौजूदा वक्त में    टी 20  अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का  वर्ल्ड रिकॉर्ड  मार्टिन गुप्टिल  के नाम दर्ज है ।

IND vs WI 1st T20I आज खेला जाएगा पहला टी 20 मैच, जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
 


IND vs WI Rohit Sharma --11.jpg

लेकिन अगर  रोहित विंडीज के खिलाफ  तीन मैचों की सीरीज में 15 से ज्यादा छक्के जड़ लेते हैं तो यह वर्ल्ड रिकॉर्ड   उनके  नाम दर्ज हो जाएगा। बता दें कि  गुप्टिल ने  112 टी 20  अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 165 छक्के जड़े हैं , वहीं रोहित ने 119 मैचों में 150 छक्के लगाए हैं।गुप्टिल  और रोहित के अलावा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं है जिसने 150 छक्के या इससे ज्यादा छक्के लगाए हों।

Rohit Sharma नहीं ये खिलाड़ी बना नया टेस्ट कप्तान तो बदल जाएगी Team India की किस्मत

कप्तान बनते ही Rohit Sharma ने उस खिलाड़ी को दिया मौका जिसे कोहली ने 6 महीने से बिठा रखा था बाहर

तीसरे नंबर पर  इस मामले में  यूनिवर्स बॉस के  क्रिस गेल हैं जिन्होंने कुल 124 छक्के हैं। 100 से ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में    इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन 120 छक्के,  ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच 113 छक्कों के साथ , विंडीज के  ईविन लुईस 100 छक्के और न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो 107 छक्कों के साथ मौजूद हैं। 

Virat Kohli के बल्ले से जल्द आने वाला है 71 वां शतक, हुई बड़ी भविष्यवाणी
IND vs WI, सस्ते में आउट हुए विराट कोहली से निराश फैंस, Rohit Sharma की कप्तानी पारी ने जीता सबका दिलविराट कोहली की बात की जाए तो उनके नाम  टी 20  अंतर्राष्ट्रीय में 91 छक्के हैं और उनके पास इस सीरीज में छक्कों का शतक पूरा करने का मौका होगा। रोहित शर्मा भी इस वक्त जबरदस्त  फॉर्म में चल रहे हैं। वह विंडीज के खिलाफ टी 20 सीरीज में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए नजर सकते हैं।रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें रहेंगी।

rohit

Share this story