Samachar Nama
×

NZ के खिलाफ T20 मैच से Team India के ड्रेसिंग में नजर आए Ms Dhoni, जमकर वायरल हो रहा VIDEO
 

ind vs nz

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी 20 मैच में 27 जनवरी को भिड़ंने वाली है । भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच धोनी के घर रांची में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी 20 मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की है। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने खुद ही रांची के स्टेडियम में टीम इंडिया  के खिलाड़ियों से मिलते नजर आए हैं ।

Suryakumar Yadav के Test करियर को लेकर Suresh Rainaने कर डाली भविष्यवाणी, जानिए क्या कुछ कहा
 

ind vs nz--1-111

 बीसीसीआई ने खुद धोनी का वीडियो सोशल मीडिया शेयर किया है।महेंद्र सिंह धोनी को अक्सर युवा खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए देखा जाता है ।ऐसा कुछ ही अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच से पहले देखने को मिला है । भारतीय खिलाड़ी रांची पहुंचे , जहां एमएस धोनी टीम के खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते नजर आए।  सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी बात करते हुए नजर आए हैं।
IND

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2022 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। धोनी ने संन्यास भले ही ले लिया हो लेकिन वह आईपीएल में सक्रीय हैं। महेंद्र सिंह धोनी के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है ।इसलिए वह भारतीय खिलाड़ियों का मागदर्शन करने की क्षमता् रखते हैं।

Hardik Pandya की कप्तानी में उतरेगी Team India, जानिए पहले टी 20 में कैसा होगा प्लेइंग XI

hardik-pandya-ishan-kishan---111111111122221122.JPG

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी दिलाईं थीं। उनकी कप्तानी में भारत ने साल 2007 का टी 20 विश्व कप, 2011 का वनडे विश्व कप, साथ ही साल 2013 का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भारत ने जीता था।भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी 20 मैचों की सीरीज खेलेगी। हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

hardik-pandya-ishan-kishan---111111111122221122.JPG

 


 

Share this story