Samachar Nama
×

T20 World Cup 2022 होटल रूम का VIDEO लीक होने पर भड़क गए किंग कोहली, जानें पूरा मामला

Virat angry

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टी 20 विश्व कप 2022 के दौरान विराट कोहली अपने होटल रूम का वीडियो लीक होने पर फैंस पर भड़क गए हैं। विराट कोहली के होटल रूम का यह जो अनसीन वीडियो सामने आया है, वह उनकी बगैर जानकारी के शेयर किया गया। ऐसे में वीडियो लीक होने पर विराट कोहली गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाए।

IND vs SA  T20 World Cup 2022 भारत को लगा दोहरा झटका, शर्मनाक हार के साथ ही ये खिलाड़ी हुआ चोटिल
 

virat kohli

विराट कोहली ने अब इंस्टाग्राम पर खुद वीडियो  शेयर किया और कैप्शन में अपना गुस्सा जाहिर कर दिया। विराट कोहली का मानना है कि इस तरह के वीडियो उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन करते हैं।इंडियन क्रिकेट टीम पर्थ में है और माना जा रहा है कि यह वीडियो पर्थ के ही होटल का है ।

IND vs SA  T20 World Cup 2022 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत क्यों मिली हार, सामने आए 5 कारण
 

virat kohli

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 अक्टूबर को आईसीसी टी 20  विश्व कप 2022 के ग्रुप -2 का मैच खेला गया, जिसमें भारत को हार का  सामना करना पड़ा। विराट ने वीडियो शेयर करते हुए गुस्सा जाहिर किया और लिखा,मैं समझता हूं कि प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बहुत खुश और उत्साहित होते हैं और उनसे मिलने के लिए उत्साहित होते हैं और मैंने हमेशा इसकी सराहना की है।

T20 World Cup 2022 अचानक बदल गया समीकरण, पाकिस्तान ही नहीं टीम इंडिया पर भी सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा 
 

IND vs SA 2nd T20 guwahati Virat Kohli

लेकिन यहां यह वीडियो भयावह है और इसने मुझे अपनी निजता के बारे में बहुत पागल महसूस कराया है। अगर मैं अपने होटल के कमरे में गोपनीयता नहीं रख सकता, तो मैं वास्तव में किसी भी व्यक्तिगत स्थान की अपेक्षा कहां कर सकता हूं ?? मैं इस तरह की कट्टरता और निजता के पूर्ण आक्रमण से खुश नहीं हूं। कृपया लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें मनोरंजन की वस्तु न समझें। विराट कोहली इन  दिनों शानदार  फॉर्म में चल रहे हैं।उन्होंने पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ  जरूर  विराट  कोहली का बल्ला खामोश ही रहा।
virat kohli

Share this story