Samachar Nama
×

IPL 2023 धोनी के बाद ये खिलाड़ी बन सकता है अगला कप्तान, इस दिग्गज ने बताया चौंकाने वाला नाम 

dhoni

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2023 आखिरी सीजन साबित हो सकता है। महेंद्र सिंह धोनी काफी उम्रदराज हो चले हैं वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तो पहले ही संन्यास ले चुके हैं अब आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं। धोनी आईपीएल को अलविदा कहते हैं तो उनके बाद चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान कौन बनेगा यह सवाल फैंस के जेहन में हमेशा ही बना रहता है।

IND vs NZ 1st T20 मुकाबले से पहले आई बुरी ख़बर, फैंस को लग सकता है बड़ा झटका 
 


DHONI0--1-1-11-11114441111111.JPG

आईपीएल 2022 में ही जब धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी तो रविंद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी गई थी लेकिन रविंद्र जडेजा की कप्तानी फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद फिर से महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कमान संभाली थी। अब जब  धोनी आईपीएल को अलविदा कहेंगे तो रविंद्र जडेजा को कप्तानी मिलने की संभावना कम ही रहेगी। ऐसे वह कौन सा खिलाड़ी होगा जो सीएसके का अगला कप्तान बन सकता है? इस सवाल का जवाब दिया है पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने।

  Hardik Pandya की कप्तानी में चमक सकती है इस खिलाड़ी की किस्मत, पहले ही मैच में रचेगा इतिहास

IPL 2023 में MS Dhoni के हाथों मे होगी चेन्नई सुपर किंग्स की कमान, आखिरी हो सकता है ये सीजन

वसीम जाफर ने कहा मुझे नहीं पता कि सीएसके का अगला कप्तान कौन होगा, लेकिन अगर एमएस धोनी किसी और खिलाड़ी को देखते हैं तो वो रितुराज गायकवाड़ हो सकते हैं। मुझे लगता है कि गायकवाड़ धोनी के बाद टीम का नेतृत्व कर सकते हैं और शायद उन्हें कुछ जिम्मेदारी दे सकते हैं। क्योंकि वह युवा हैं। महाराष्ट्र के कप्तान भी रह चुके हैं। वे उन्हें अगले लीडर के रूप में विकसित कर सकते हैं।

 कैंची धाम पहुंचे Virat Kohli और Anushka Sharma, चमत्कारी बाबा नीम करौली का लिया आर्शीवाद, देखें Photos

Rituraj Gaikwad

रितुराज गायकवाड चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। इस साल भी चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हीं रिटेन किया है। आईपीएल 2021 सीजन में रितुराज गायकवाड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप जीती थी इसके बाद आईपीएल 2022 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें छह करोड़ में रिटेन किया था।

IPL 2022 SRH vs CSK: Ruturaj Gaikwad ने हासिल की बिना शतक लगाये भी खास उपलब्धि, तेंदुलकर की कर ली बराबरी

Share this story