Samachar Nama
×

IPL 2022 युवा बल्लेबाज Ayush Badoni ने किया ऐसा कुछ, फैंस को विराट- धोनी की आई याद, देखें VIDEO
 

ayush badoni IPL 20220-1--1-1111111111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 में  युवा स्टार बल्लेबाज आयुष बदोनी अपनी बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में हैं। आयुष बदोनी आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा हैं और अपने प्रदर्शन से सुर्खियों बटोर रहे हैं। बीते दिन खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ   लखनऊ सुपरजायंट्स को आखिरी ओवर में पांच रनों की  जरूरत थी और पहली गेंद पर  शार्दुल ठाकुर  ने दीपक चाहर को आउट कर  लखनऊ   सुपरजायंट्स को बड़ा झटका दिया।

IPL 2022 DC vs LSG हार के बाद दिल्ली के कप्तान  ऋषभ पंत को लगा बड़ा झटका, हुआ लाखों का नुकसान
 


ayush badoni

  लखनऊ के लिए इसके बाद   आयुष बल्लेबाजी करने आए  और शार्दुल ने डॉट गेंद फेंककर आयुष पर दबाव बनाया ।आयुष इस दौरान बिल्कुल भी  घबराए नहीं और   दबाव में नहीं आए।उन्होने तीसरी गेंद पर चौका जड़कर स्कोर को बराबरी पर लाया ।इसके बाद उन्होंने छक्के से अपनी टीम को जीत दिलाई।

  IPL 2022 PBKS vs GT  जानिए पंजाब और गुजरात के मैच के लिए कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल 

ayush badoni IPL 20220-1--1-1111111111

जैसे ही बदोनी ने  छक्का जड़कर   टीम को जीत दिलाई , वैसे ही फैंस को  धोनी की याद आ  गई है। बता दें 2011 विश्व कप फाइनल में धोनी ने छक्का के साथ जीत दिलाई थी ।   बदोनी अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद  जर्सी नंबर दिखाकर सेलिब्रेट किया , उससे फैंस को विराट कोहली की याद आ गई।

IPL 2022 कप्तान Rishabh Pant ने बताया दिल्ली कैपिटल्स का हार का कारण, उजागर की टीम की बड़ी कमजोरी

ayush badoni IPL 20220-1--1-1111111111

 आयुष बदोनी काफी प्रतिभाशाली बल्लेबाज माने जा रहे हैं। जिस तरह से वह लीग के अपने पहले  सीजन में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें भविष्य  में भारतीय टीम में जगह मिल सकती है।आईपीएल के  हर सीजन के कई स्टार खिलाड़ी निकलते हैं जो भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।इस  सीजन से भी  कई स्टार खिलाड़ियों के निकलने की संभावना मानी जा रही है।

11


 

Share this story