Samachar Nama
×

IPL 2022 RCB vs PBKS इन खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं दांव, जानिए क्या होगी सर्वश्रेष्ठ ड्रीम 11

RCB  VS PBKS

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2022 में    60 वें मैच के तहत   आरसीबी और  पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने वाली है।दोनों टीमें  शुक्रवार शाम 7.30 बजे से   मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने -सामने  होंगी। मौजूदा सीजन के तहत दोनों टीमों की बात  की जाए तो शानदार प्रदर्शन रहा है लेकिन उनकी अब भी प्लेऑफ की राह मुश्किल रहने वाली है।बैंगलोर ने अपने खेले   12 मैचों में से  7 के तहत जीत दर्ज की और वह   14 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

IPL 2022 RCB vs PBKS में से किस टीम का रहा दबदबा, ऐसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े
 


 वहीं पंजाब किंग्स ने  11 मुकाबलों में से 5 के तहत जीत दर्ज की है। पंजाब किंग्स 10 अंक लेकर  अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। दोनों टीमों को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो   आज के मैच के तहत हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। वैसे   तो दोनों टीमों के पास मैच विनर  खिलाड़ी हैं जिनके प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहने वाली है।

KKR के तेज  गेंदबाज Pat Cummins हुए IPL 2022 से बाहर , जानिए क्या है कारण

लेकिन हम यहां उन  खिलाड़ियों को लेकर सुझाव दे रहे  हैं जिन्हें ड्रीम  11 टीम या फैंटेसी  इलेवन में शामिल कर सकते हैं।  आज के मैच के लिए   ड्रीम 11 टीम का कप्तान शिखर धवन का बनाया जा सकता है ।बता दें कि शिखर धवन   तूफानी प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं और उनका फॉर्म  भी अच्छा रहा है।ऐसे में बैंगलोर के खिलाफ भी दमदार पारी खेल सकते हैं।

उपकप्तान  विराट कोहली को बनाया जा सकता है।इसके अलावा बल्लेबाजों के रूप में   रजत पाटीदार,   भानुका राजपक्षे, विराट कोहली और जितेश शर्मा को    शामिल कर सकते हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में  दिनेश कार्तिक  को चुना जा सकता है, जबकि  ऑलराउंडरों के रूप में ग्लेन मैक्सवेल और  लियाम लिविंगस्टोन को   चुनना सही रहेगा।वहीं गेंदबाजों में  अर्शदीप सिंह, जोश हेजलवुड, वानिंदो हसरंगा को  चुनना सही रहेगा।

IPL 2022 MI ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, बनी आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम


ड्रीम 11  टीम --
कप्तान – शिखर धवन, उपकप्तान – विराट कोहली

बल्लेबाज – रजत पाटीदार, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, विराट कोहली, जितेश शर्मा
ऑलराउंडर – ग्लेन मैक्सवेल, लियाम लिविंगस्टोन
विकेट कीपर – दिनेश कार्तिक
गेंदबाज – अर्शदीप सिंह, जोश हेजलवुड, वानिंदो हसरंगा

Share this story

Tags