Samachar Nama
×

IPL 2022 RCB vs GT इतने रन बनाते ही अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड करेंगे Virat Kohli

IPL 2022 RCB vs GT इतने रन बनाते ही अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड करेंगे Virat Kohli

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2022 में  67 वें मैच के तहत आज  आरसीबी की सामना  गुजरात टाइटंस से होने वाला है।इस मुकाबले में विराट कोहली  के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। मुकाबले में   57 रन बनाते ही  विराट कोहली  बड़ा  रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में विराट कोहली जैसे ही 57 रन  बना लेते हैं तो वह आरसीबी की ओर से     7 हजार रनों का आंकड़ा छू लेंगे।

IPL 2022  क्विंटन डीकॉक के शतक को देख स्टेडियम में बैठी वाइफ बेटी को हाथ में लेकर झूम उठीं,  देखें VIDEO
 


विराट  2008 से आरसीबी  का ही हिस्सा हैं।बता दें कि विराट कोहली अगर ऐसा कर लेते हैं तो वह आईपीएल के इतिहास में ऐसे  पहले बल्लेबाज हो जाएंगे जिन्होंने एक फ्रेंचाइजी  टीम के लिए  सात हजार रन बनाए हों।वैसे यह रन  विराट कोहली   के आईपीएल और चैंपियंस लीग को मिलाकर होंगे।  आपको बता दें कि विराट कोहली ने 220 आईपीएल मैच में 6519 रन बनाए हैं और  424 रन चैंपियंस लीग में बनाए हैं।

IPL 2022 RCB vs GT  प्लेऑफ के लिए खेलेगी बैंगलोर, जानिए कब-कहां और कैसे देख पाएंगे मैच लाइव

IPL 2022: “इसे क्रिकेटर किसने बनाया ये तो हॉलीवुड एक्टर है”, Virat Kohli के नए लुक ने उड़ाये फैंस के होश

विराट कोहली के नाम ही आईपीएल में सबसे ज्यादा  रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। मौजूदा सीजन के तहत विराट कोहली अच्छी फॉर्म में नहीं  है, लेकिन आरसीबी की टीम उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करने वाली है।

IPL 2022 KKR को मिली हार, लेकिन Rinku Singh ने खेली दिल जीत लेने वाली पारी, फैंस भी हुए मुरीद 

Virat Kohli IPL 2022----11111.JPG

आरसीबी के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच काफी अहम रहने वाला है।इस मुकाबले के तहत बैंगोर की टीम हार हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी  तब जाकर ही वह प्लेऑफ में पहुंच पाएगी।आईपीएल के इतिहास में  अब तक  आरसीबी ने एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन इस सीजन के तहत वह प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी। अब बैंगलोर की कप्तानी विराट कोहली  नहीं फाफ डुप्लेसी  के हाथों में है।

Virat Kohli IPL 2022----11111.JPG

Share this story