Samachar Nama
×

IPL 2022 PBKS vs GT Highlights आखिरी दो गेंदों में छक्के जड़कर राहुल तेवतिया ने गुजरात को दिलाई जीत, देखें VIDEO
 

11

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2022   में   बीते दिन पंजाब किंग्स और   गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत हुई।  ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए  मैच    के तहत     190 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी    गुजरात ने  4 विकेट  खोकर जीत अपने नाम की। स्टार  ऑलराउंडर राहुल तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों पर  गगनचुंबी छक्के जड़कर गुजरात को जीत दिलाई। मुकाबले में दोनों टीमों की ओर  से छक्कों की बरसात देखने को मिली ।

मुकाबले में पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज   लियाम लिविंगस्टोन  ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की  और अपनी  64 रन की पारी  में 7 छक्के   लगाए। उनके अलावा शाहरुख खान और जितेश शर्मा ने दो-दो छक्के लगाए। इसके अलावा एक छक्का राहुल तेवतिया  ने जड़ा।

दूसरी ओर लक्ष्य का पीछा करने उतरी  गुजरात के लिए    सबसे बड़ी   पारी शुभमन गिल ने खेली ।उन्होंने अपनी 96 रनों की पारी में एक छक्का लगाया। इसके अलावा राहुल तेवतिया ने आखिरी गेंदों पर दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई ।एक छक्का साईं सुधार्शन ने   भी लगाया। बता दें कि पंजाब  के  खिलाफ धमाकेदार    जीत दर्ज करने के साथ ही गुजरात टाइटंस ने जीत की हैट्रिक लगाई है।

गुजरात की टीम  हार्दिक पांड्या की  कप्तानी में शानदार   प्रदर्शन कर रही है।  यही नहीं  उसका  अगर  आगे भी ऐसा ही  प्रदर्शन जारी रहता  हैतो वह   खिताब की बड़ी दावेदार होगी।   बता दें कि पहला मौका है जब   हार्दिक  पांड्या  आईपीएल में   कप्तानी कर रहे हैं।वैसे तो  मयंक अग्रवाल भी पहली बार ही टीम की कप्तानी कर रहे हैं। मयंक  अग्रवाल के सामने अब चुनौती होगी कि वह   टीम को कैसे जीत की पटरी पर लौटाकर लाते हैं।


 

IPL 2022 PBKS vs GT Highlights आखिरी दो गेंदों में छक्के जड़कर राहुल तेवतिया ने गुजरात को दिलाई जीत, देखें VIDEO

Share this story