IPL 2022 PBKS vs CSK Highlights पंजाब के लिए धवन और चेन्नई के लिए रायडू ने जमकर उड़ाए गगनचुंबी छक्के, देखें VIDEO
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।।आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली । मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से गगनचुंबी छक्के लगाए गए।मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को भले ही 11 रन से हार मिली लेकिन टीम की ओर से गगनचुंबी छक्के भी लगे। पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन ने 59 गेंदों में 88 रन की पारी खेली, जिसमें चौकों के साथ ही दो गगन चुंबी छक्के लगाए।
IPL 2022 PBKS ने CSK को 11 रन से चटाई धूल, देखें मैच Highlights Video

इसके अलावा भानुका राजपक्षे और लियाम लिविंगस्टोन ने 2-2 छक्के लगाए। दूसरी ओर चेन्नई सुपरकिंग्स की बात की जाए तो अंबाती रायडू ने टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। अंबाती रायडू ने 39 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्के की मदद से 78 रन की पारी खेली।
IPL 2022 PBKS vs CSK शिखर धवन ने खेली दमदार पारी, पंजाब ने चेन्नई को दिया 188 रनों का लक्ष्य

रायडू ने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर ख़बर ली और गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं रविंद्र जडेजा ने और महेंद्र सिंह धोनी ने भी एक-एक छक्का लगाया। मुकाबले की बात की जाए तो चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया।
Breaking IPL 2022 PBKS vs CSK Live रविंद्र जडेजा ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 187 रन बनाए। वहीं इसके जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाकर जीत अपने नाम की। जीत के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो अंक हासिल किए हैं। हार के साथ ही चेन्नई ने दो अंक गंवाए हैं।यही नहीं मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए प्लेऑफ की राह बहुत मुश्किल हो गई है।चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में रविंद्र जडेजा की कप्तानी में निराशाजनक प्रदर्शन ही करके दिखाया है।

That sixxxxx by #MSDhoni 🥵🔥#CSKvPBKS #IPL2022 pic.twitter.com/x5SOnXwUaP
— Mr.ᴠɪʟʟᴀ (@AchajiOk) April 25, 2022
#ambatirayudu @RayuduAmbati
— Chityala Krishna Sumanth (@ChityalaSumanth) April 25, 2022
Rayudooooo!
That setting up of innings!
For the temperament he has!
75 of 33!
Still banging!#CSKvPBKS
rayudu is so well backed up by #Csk
Rightly so every year!
Okka Wc ayna adalsindi anna nuvvu!
Best chance telugu lad EVER HAD! pic.twitter.com/TwUgf4izFJ

