Samachar Nama
×

IPL 2022 MI VS SRH में से किस टीम का पलड़ा रहा है भारी, जानिए दोनों टीमों के आंकड़े

IPL 2022 MI VS SRH1111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2022 के  65 वें मैच के तहत  मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमें  शाम 7.30 बजे से आमने -सामने होंगी। मैच से पहले हम यहां दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर गौर कर रहे हैं। पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियंस का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रिकॉर्ड  अच्छा है, लेकिन  रोहित शर्मा की टीम    ने इस सीजन निराशाजनक प्रदर्शन किया और वह प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो चुकी है।

IPL 2022 CSK और Ravindra Jadeja के बीच अनबन, ऑलराउंडर छोड़ सकता है फ्रेंचाइजी का साथ

बता दें कि हैदराबाद  और मुंबई के बीच आईपीएल के इतिहास में 18 मैच खेले गए हैं जिसमें मुंबई ने 10 के तहत जीत दर्ज की है जबकि हैदराबाद को 8मैचों में जीत मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस मौजूदा सीजन के तहत पहली बार भिड़ंने वाली है , क्योंकि दोनों टीमें अलग - अलग ग्रुप में हैं।

IPL 2022 MI vs SRH हैदराबाद करेगी बदलाव, जानिए कैसा होगा मुंबई का प्लेइंग XI

 अगर पिछले  दो सीजन की बात की  जाए तो यहां मुंबई   का पलड़ा भारी रहा है। 2021 में मुंबई ने दोनों मुकाबले अपने नाम किए थे , वहीं उससे पहले 2020 में जब मुंबई ने खिताब जीता था तो उस सीजन में दोनों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था।

IPL 2022 MI vs SRH मुंबई-हैदराबाद के बीच होगी टक्कर, जानिए कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

दोनों टीमों के  सबसे बड़े स्कोर की बात की जाए तो ये मुंबई के नाम है ।पिछले सीजन दूसरे मैच में     मुंबई ने 9 विकेट  खोकर 235रन बनाए  थे और हैदराबाद को उस मैच में हार मिली थी। मौजूदा सीजन के तहत  दोनों टीमों का प्रदर्शन देखा जाए तो मुंबई ने  12 मैचों में  तीन के तहत जीत  हासिल की है जबकि   हैदराबाद ने अपने खेले 12 मैचों में से 5 के तहत जीत हासिल की है।

Share this story