Samachar Nama
×

IPL 2022 KKR vs DC पृथ्वी शॉ ने दिखाया जलवा, ताबड़तोड़ पारी खेल गेंदबाजों की उड़ाई धज्जिया

prithvi shaw IPL 2022111111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। केकेआर के खिलाफ मैच में पृथ्वी शॉ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया । उन्होंने पॉवरप्ले में जमकर रन बटोरे ।  दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी  शॉ ने 27 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए  शानदार अर्धशतक लगाया।   मुकाबले में पृथ्वी शॉ का आक्रामक अंदाज देखने को मिला।

 IPL 2022 KKR vs DC  वॉर्नर और शॉ ने जड़े अर्धशतक, दिल्ली ने कोलकाता को दिया 216 रनों का लक्ष्य

prithvi shaw IPL 2022111111111.JPG

पारी के  नौंवे ओवर में  आउट होने से पहले पृथ्वी शॉ ने हर ओवर में  चौका जड़ा। पृथ्वी शॉ ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, पर इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने    शॉ को बोल्ड कर दिया।पृथ्वी शॉ ने  तूफानी जलवा दिखाते हुए  29 गेंदों में  51 रन बनाए। वहीं उन्होंने अपनी पारी में  7 चौके और दो छक्के लगाए।

Breaking IPL 2022 KKR vs DC Live केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स ने उतारी ये प्लेइंग XI, देखें दोनों टीमें 

prithvi shaw IPL 2022111111111.JPG

पहले लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ    7 अप्रैल को हुए  मैच में पृथ्वी शॉ  ने 61 रन बनाए थे। वहीं डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ  के बीच पहले विकेट के लिए  52 गेंदों में 92 रन की साझेदारी हुई।पृथ्वी शॉ की   पारी के दम पर    दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 215 रन बनाने  का काम किया।

Breaking IPL 2022 KKR vs DC Live कोलकाता ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला 

prithvi shaw IPL 2022111111111.JPG

 पृथ्वी शॉ  के अलावा डेविड वॉर्नर ने   45 गेंदों में 6 चौके और दो छ्क्के  की मदद से  61 रनों की पारी खेली।वहीं  ऋषभ पंत ने  27 रनों की पारी का योगदान दिया ।इसके अलावा   अक्षर पटेल  ने नाबाद 22 और शार्दुल ठाकुर   ने नाबाद 29 रनों की पारी खेली।  मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खेले तीन मैचों में से एक तहत ही जीत दर्ज की है जबकि  दो मैचों में उसे हार मिली है।अब वह केकेआर के खिलाफ  जीत दर्ज करना चाहेगी।

prithvi shaw IPL 2022111111111.JPG


 

Share this story