Samachar Nama
×

IPL 2022 GT vs MI गुजरात की टक्कर होगी मुंबई से, जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2022 GT vs MI--1111111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2022 के  51वें मैच के तहत शुक्रवार को गुजरात टाइटंस की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होगी। मुकाबला  मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के  15 वें सीजन में  मुंबई इंडियंस ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन  किया । रोहित  शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने      इस सीजन में 9 मैच खेले हैं जिनमें   एक जीता और  8 हारे हैं। 2 अंकों के साथ मुंबई की टीम अंक तालिका में  सबसे नीचे 10 वें स्थान पर है।

IPL 2022, DC vs SRH David Warner ने ध्वस्त किया  Chris Gayle का बड़ा रिकॉर्ड
 


दूसरी ओर हार्दिक पांड्या की टीम ने   इस सीजन में 10 मैच  खेले हैं जिनमें  8 जीते और दो हारे हैं। वह 16 अंकों के साथ     पहले स्थान पर है।गुजरात और  मुंबई के बीच होने वाले मैच को लेकर हम यहां पिच और मौसम की बात करने वाले हैं।  ब्रेबोर्न स्टेडियम की  पिच  की बात जाए तो वह ज्यादातर बल्लेबाजों के अनुकूल रही है।

IPL 2022 SRH के खिलाफ जीत के साथ DC ने Points Table में मचाई खलबली 

पिछले दो मैचों में देखा जाए तो  पिच के व्यवहार में परिवर्तन  नजर आया है। राजस्थान और कोलकाता के बीच खेले गए  मैच में यहां 450 रन बने थे। आरसीबी ने पिछले मैच में यहां 170 रन बनाए थे । उस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने  6 विकेट   से जीत दर्ज की थी।

IPL 2022 DC vs SRH Highlights दिल्ली -हैदराबाद के मैच में हुई चौकों की बरसात, देखें VIDEO यहां

ब्रेबोर्न के मैदान पर एक बार फिर से हाईस्कोरिंग मैच  देखने को मिल सकता है।मौसम की बात  की  जाए तो   6 मई को  मुंबई शहर का तापमान  33 डिग्री सेल्सियस  रहने का अनुमान  है । रात के वक्त  तापमान में गिरावट दर्ज होगी जो लुढ़कर   28  डिग्री सेल्सियस  पहुंच जाएगा।आर्द्रता 50 फीसदी से ज्यादा रहेगी जिसके चलते उमस होगी।मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Share this story