Samachar Nama
×

IPL 2022 DC vs SRH Highlights दिल्ली ने 21 रनों से हैदराबाद को चटाई धूल, देखें मैच हाइलाइट्स VIDEO
 

dc vs srh-1

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2022  के   50 वें मैच के तहत दिल्ली कैपिटल्स  और  सनराइजर्स हैदराबाद  के बीच आमना-सामना हुआ।  दोनों टीमों  के बीच मुकाबला ब्रेबोर्न  स्टेडियम में खेला गया, जहां  दिल्ली कैपिटल्स  21 रनों से जीत दर्ज करने में सफल रही। मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

IPL 2022 DC VS SRH वॉर्नर और पॉवेल ने खेली तूफानी पारी , दिल्ली ने हैदराबाद को दिया 208 रनों का लक्ष्य
 

पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स   डेविड वॉर्नर और रॉवमैन पॉवेल    की तूफानी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में    3 विकेट पर 207 रन बनाने में सफल रही। दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर ने   58 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के  की मदद से   92 रन बनाए।

 IPL 2022, DC vs SRH Live सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

वहीं      रॉवमैन पॉवेल ने  35 गेंदों में तीन चौके और    6 छक्के की दम पर  67 रन  की पारी खेली ।इसके अलावा ऋषभ पंत ने 26 और  मिशेल मार्श ने  10 रन बनाए। दूसरी ओर    हैदराबाद के लिए   भुवनेश्वर कुमार , सीन एबॉट   और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट लिया।

Breaking IPL 2022, DC vs SRH Live सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला 
 

दूसरी  ओर इसके जवाब में उतरी   सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में  8 विकेट पर  186 रन ही बना सकी। हैदराबाद के लिए  निकोलस पूरन ने  34 गेंदों में  दो चौके और  6 छक्के की मदद से  62 रन की पारी खेली । एडन मार्कराम ने    25 गेंदों में 42 रन बनाए,   4 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं   राहुल त्रिपाठी ने 22  रन की पारी खेली।दूसरी ओर दिल्ली के लिए  खलील अहमद ने घातक गेंदबाजी करते हुए  3 विकेट लिए। वहीं शार्दुल ठाकुरने दो विकेट चटकाए।इसके अलावा एनरिच नॉर्त्जे, मिशेल मार्श और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिए।

दिल्ली ने 21 रनों से हैदराबाद को चटाई धूल, देखें मैच हाइलाइट्स VIDEO

Share this story