Samachar Nama
×

IPL 2022 PBKS पर DC की जीत के बाद Points Table में हुआ उलटफेर, टॉप 4 की रेस हुई रोमांचक
 

DC VS PBKS--1-1-111111118890

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल  2022 में  64 वें मैच के तहत  दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से  मात देने का  काम किया। मुकाबले  में दिल्ली कैपिटल्स  ने   पंजाब किंग्स के सामने 160 रनों का लक्ष्य  रखा था जिसे वह हासिल नहीं  कर सकी। दिल्ली कैपिटल्स की  शानदार जीत के साथ ही  अंक तालिका में बड़ा उलटफेर हुआ और   प्लेऑफ की रेस रोमांच हो गई है ।

IPL 2022 PBKS VS DC पंजाब -दिल्ली के मैच में इन  खिलाड़ियों ने जमकर उड़ाए छक्के-चौके, देखें Video
 


दिल्ली  की टीम जीत के साथ अंक तालिका में टॉप चार में जगह बनाने में कामयाब रही है। प्वाइंट्स  टेबल में टॉप पर गुजरात टाइटंस की टीम  है, जिसने  अपने खेले 13 मैचों में 10 जीत के साथ 20 अंक अर्जित किए हैं।गुजरात प्लेऑफ के लिए  क्वालिफाई कर चुकी है। वहीं  राजस्थान रॉयल्स के 8 मैचों में 16 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर , वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स के भी 16 अंक हैं और वह     तीसरे स्थान पर है।

IPL 2022,PBKS vs DC लियाम लिविंगस्टोन ने जड़ा अर्धशतक,  दिल्ली ने पंजाब को दिया 160 रनों का लक्ष्य

अब दिल्ली कैपिटल्स   13 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर  चौथे स्थान पर है।वैसे बैंगलोर के भी  14 अंक हैं लेकिन    दिल्ली का नेट रन रेट बेहतर है। पंजाब और कोलकाता के 13-13 मैचों  के बाद 12-12  अंक हैं और इन दोनों का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल है।

IPL 2022 PBKS vs DC Live पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला


वहीं  हैदराबाद के 12 मैचों में   10 अंक हैं , उसके लिए प्लेऑफ की राह कठिन है। मुंबई  इंडियंस  और चेन्नई सुपरकिंग्स  पहले ही  शर्मनाक प्रदर्शन  करने की वजह से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। आईपीएल 2022  सीजन के तहत गुजरात के प्लेऑफ  में क्वालिफाई करने के बाद  बाकी तीनों स्थानों के लिए जंग है। राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ   ही   दिल्ली और कैपिटल्स और   आरसीबी के बीच प्लेऑफ को लेकर जंग है। 

Share this story