Samachar Nama
×

Breaking IPL 2022 MI vs RR Live  मुंबई-राजस्थान की प्लेइंग XI आई सामने ,जानिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका

IPL 2022 MI vs RR1111

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। मुंबई इंडियंस का सामना   राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। आईपीएल 2022 में 9 वां मैच मुंबई के  डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में  खेला जा रहा है। इस मुकाबले के तहत    मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले  गेंदबाजी करना चुना है।

 

 

MI vs RR

 

मुंबई और राजस्थान के हेड टू हेड रिकॉर्ड -- मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के  बीच अब तक 25 मैच खेले गए हैं और इन मैचों में से जहां  13 के तहत  मुंबई इंडियंस को जीत मिली है जबकि    11 में राजस्थान रॉयल्स जीतने में सफल रही है। बता दें कि दोनों टीमों  के बीच  2009 में खेला गया एक मुकाबला बेनतीजा रहा है ।पिछले सीजन की बात की जाए तो राउंड के दोनों ही मैच  मुंबई इंडियंस ने  बड़े अंतर से जीते थे।

MI vs RR दोनों टीमों के बीच    अब तक हुए 25 मैचों में से सबसे ज्यादा   रन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के नाम दर्ज हैं । संजू सैमसन ने   416 रन बनाए हैं,वहीं दूसरे स्थान पर कीरोन पोलार्ड हैं,  मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 316 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में धवल कुलकर्णी हैं जिन्होंने   राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई के लिए 17 विकेट लिए हैं।दूसरे स्थान पर हैं जसप्रीत बुमराह जिनके नाम  राजस्थान के खिलाफ 14 विकेट हैं, वहीं जोफ्रा आर्चर के नाम 12 विकेट हैं।

MI VS RR-1-1-1 121111.JPG

पिछले सीजन में   दोनों टीमों का  आमना -सामना   यूएई के शारजाह मैदान पर हुआ था। तब  राजस्थान पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बना  सकी थी।  वहीं मुंबई इंडियंस ने 8.2 ओवर में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया था। इस बार कौन किस पर भारी पड़ता है, यह देखने वाली बात रहती है।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णाMI vs RR

Share this story