Samachar Nama
×

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक में आगे बढ़े, बुदिगिना पैरा स्विमिंग फाइनल में पहुंचे

ग्लासगो, 24 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्विमिंग कैंपेन की शुरुआत शुक्रवार को धमाकेदार अंदाज में हुई। ओलंपियन श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, पैरा स्विमर बुदिगिना और अली इमाम ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

ग्लासगो, 24 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्विमिंग कैंपेन की शुरुआत शुक्रवार को धमाकेदार अंदाज में हुई। ओलंपियन श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, पैरा स्विमर बुदिगिना और अली इमाम ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

नटराज पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक की हीट 4 में 25.52 सेकंड का समय निकालकर पांचवें स्थान पर रहे और सेमीफाइनल में पहुंचने वाले शीर्ष 16 स्विमर्स (तैराक) में अपनी जगह बनाई।

इंग्लैंड के ओलिवर मॉर्गन ने 24.91 सेकंड में हीट जीती, जबकि उनके हमवतन जैक स्केरी (25.08) और मैथ्यू वार्ड (25.16), साथ ही बेंजामिन विंटरबॉर्न (25.37) भी उसी हीट से आगे बढ़े। कुल 40 तैराकों ने हीट में हिस्सा लिया, जिनमें सबसे तेज रहे 16 तैराकों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारतीय तैराक मॉर्गन से 0.61 सेकंड पीछे रहे। वह शनिवार को भारतीय समयानुसार 12:30 बजे (एएम) शुरू होने वाले सेमीफाइनल में अपनी टाइमिंग सुधारने की कोशिश करेंगे।

पैरा स्विमिंग प्रतियोगिता में, बुदिगिना ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक की उम्मीद जगाई।

भारतीय तैराक ने 57.10 सेकंड का समय निकालकर अपनी रेस में तीसरा स्थान हासिल किया। वह शीर्ष स्थान पर रहे ब्रिटेन के स्टीफन क्लेग से सिर्फ 0.53 सेकंड पीछे रहे। बुदिगिना ने आधे रास्ते में चौथे स्थान पर रहने के बाद शानदार फिनिश किया और आखिरी स्टेज में जोरदार तेजी दिखाते तीसरे स्थान पर पहुंचे।

बुदिगिना ने आखिरी समय में जेम्स क्लेग को पीछे छोड़ तीसरा स्थान हासिल किया। स्टीफन क्लेग और दक्षिण अफ्रीका के हेंड्रिक्स क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे।

भारतीय अली इमाम ने भी 1:05.32 का टाइम निकालकर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि वह हीट लीडर से 8.75 सेकंड पीछे रहे, लेकिन उनका प्रदर्शन पदक की रेस में क्वालीफिकेशन दिलाने के लिए काफी था। ए13 फ्रीस्टाइल का फाइनल शनिवार को होगा।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags