Samachar Nama
×

अपनी खूबसूरत बीवी को रानी से कम नहीं मानते क्रिस गेल, 1 डिमांड हो जाती है सेकंड्स में पूरी

अपनी खूबसूरत बीवी को रानी से कम नहीं मानते क्रिस गेल, 1 डिमांड हो जाती है सेकंड्स में पूरी
अपनी खूबसूरत बीवी को रानी से कम नहीं मानते क्रिस गेल, 1 डिमांड हो जाती है सेकंड्स में पूरी

क्रिस गेल एक मस्तीखोर खिलाड़ी हैं। अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ-साथ वह अपने मजाकिया स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। मैदान पर उनका डांस हो या लंबे-लंबे छक्के, गेल की हर हरकत फैंस को इंप्रेस करती है। क्रिस गेल अक्सर अपनी पत्नी और बेटी के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। उनकी पत्नी नताशा किसी मॉडल से कम नहीं हैं। गेल उन्हें प्यार से 'ताशा' बुलाते हैं। नताशा पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। उनकी खूबसूरती पर गेल समेत कई लोग फिदा हैं। वह हमेशा नताशा की तारीफ करते हैं और उन्हें किसी रानी से कम नहीं मानते। ताशा की डिमांड पर वह कुछ भी कर सकते हैं। क्रिस गेल की पत्नी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटोज शेयर कर आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। गेल की तरह नताशा को भी पार्टी करना पसंद है। वह अक्सर अपने पति के साथ हाई-प्रोफाइल पार्टियों में नजर आती हैं। उनका फैशन सेंस भी कमाल का है। वह हमेशा टॉप डिजाइनर्स के कपड़े पहनती हैं। क्रिस गेल और उनकी पत्नी नताशा बेरिज की शादी 31 मई 2009 को हुई थी। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम क्रिस-एलेना गेल है। क्रिस उसे प्यार से ब्लश बुलाते हैं। उसका जन्म 20 अप्रैल 2016 को हुआ था। ब्लश अक्सर अपने माता-पिता के साथ फोटो में नजर आती हैं। नताशा भी अपनी बेटी को उन्हीं की तरह ही कपड़े पहनाती हैं।

अपनी खूबसूरत बीवी को रानी से कम नहीं मानते क्रिस गेल, 1 डिमांड हो जाती है सेकंड्स में पूरी

सिर्फ कपल ही नहीं बल्कि उनकी बेटी की भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर क्रिस-एलेना के 24.7 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। क्रिस-एलेना फैशन की भी दीवानी हैं और उन्हें यह फैशन सेंस अपनी मां नताशा से मिला है।

नताशा आईपीएल के हर सीजन में अपने पति के साथ भारत जरूर आती हैं। इस बार भी वह दुबई में चल रहे आईपीएल के 13वें सीजन में उन्हें सपोर्ट करने आई हैं।

गेल अपनी बेशुमार दौलत और शोहरत के साथ-साथ अपनी लाइफ स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। जमैका उनका शानदार महल है, जहां वह, उनकी पत्नी और बेटी रहते हैं। गेल ने अपने बंगले का नाम 'CG333' रखा है।

गेल और नताशा के शानदार घर में स्विमिंग पूल और छत पर स्ट्रिप क्लब भी है। गेल के कमरे की दीवार कांच की बनी है।

Share this story

Tags