Samachar Nama
×

चाइना मास्टर्स: सात्विक-चिराग तीसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंचे

शेन्जेन (चीन), 5 सितंबर (आईएएनएस)। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को शेन्जेन एरिना में मलेशिया के नूर मोहम्मद अजरीन/टैन वी किओंग को 21-16, 18-21, 21-11 से हराकर चाइना मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली है।

शेन्जेन (चीन), 5 सितंबर (आईएएनएस)। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को शेन्जेन एरिना में मलेशिया के नूर मोहम्मद अजरीन/टैन वी किओंग को 21-16, 18-21, 21-11 से हराकर चाइना मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली है।

इस जीत के साथ, 'स्मैश ब्रदर्स' के नाम से मशहूर भारतीय जोड़ी ने साल 2023 के बाद से चार सालों में इस टूर्नामेंट के फाइनल में तीसरी बार जगह बनाई है।

हालांकि, भारत की टॉप-रैंक वाली मेंस डबल्स जोड़ी ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत 0-5 से पिछड़कर की, लेकिन भारतीय जोड़ी ने लगातार सात प्वाइंट्स (7-5) बनाकर अपनी लय हासिल की और वहां से बढ़त बनाए रखते हुए पहला गेम 21-16 से जीत लिया। इसके बाद मलेशियाई जोड़ी ने दूसरा गेम 18-21 से जीतकर मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया।

इसके बाद एशियन गेम्स 2022 के चैंपियन ने आखिरी गेम में दबदबा बनाए रखा और मलेशियाई खिलाड़ियों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। हालांकि, वे दो मैच प्वाइंट्स बचाने में कामयाब रहे, लेकिन उनकी कोशिशें नाकाफी थीं और सात्विक-चिराग ने एक घंटे छह मिनट में 21-11 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

अब फाइनल में उनका मुकाबला मलेशिया के टी काई वुन/याप रॉय किंग और चीन के हे जी टिंग/रेन जियांग यू के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

इससे पहले शुक्रवार को, सात्विक-चिराग ने शानदार खेल दिखाते हुए डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन को 21-13, 16-21, 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

सात्विक और चिराग ने आखिरी गेम में संयम बनाए रखा और कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही चीन मास्टर्स में भारतीय जोड़ी का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। वे साल 2019 से हर बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं और 2023 व 2025 में उपविजेता (रनर-अप) रहे हैं। चीन मास्टर्स में एस्ट्रुप और रासमुसेन के खिलाफ यह उनकी दूसरी जीत थी। इससे पहले उन्होंने 2024 के क्वार्टर फाइनल में डेनिश जोड़ी को हराया था।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story