Samachar Nama
×

ऋषभ पंत इंग्लैंड में मचा सकते है भौकाल? एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड होगा चकनाचूर

ऋषभ पंत इंग्लैंड में मचा सकते है भौकाल? एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड होगा चकनाचूर
ऋषभ पंत इंग्लैंड में मचा सकते है भौकाल? एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड होगा चकनाचूर

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है और सभी खिलाड़ियों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। अब सभी को 20 जून से हेडिंग्ले में खेले जाने वाले पहले टेस्ट का बेसब्री से इंतजार है। पहली बार टीम इंडिया युवा शुभमन गिल की कप्तानी में टेस्ट में खेलेगी। इस दौरे पर विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ नहीं होंगे। ऐसे में रन बनाने की जिम्मेदारी शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों पर होगी। अगर पंत का बल्ला इंग्लैंड में चलता है तो वह टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड बना लेंगे। पंत इंग्लिश धरती पर इतिहास रचने की कगार पर हैं। अगर वह 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 222 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे और इंग्लिश धरती पर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन जाएंगे। क्या है रिकॉर्ड? पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी विकेटकीपर-बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। धोनी ने इंग्लैंड में 23 पारियों में कुल 778 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के रॉड मार्श, दक्षिण अफ्रीका के जॉन वेट, ऑस्ट्रेलिया के इयान हीली, वेस्टइंडीज के जेफ डुजॉन और भारत के फारुख इंजीनियर का नंबर आता है।

कितने करीब हैं ऋषभ पंत?

ऋषभ पंत 556 रनों के साथ इस सूची में सातवें स्थान पर हैं और दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने ये रन सिर्फ 17 पारियों में बनाए हैं। इसका मतलब यह है कि पंत के पास इस आंकड़े को पार करने के कई मौके हैं और अगर वह अपने आक्रामक अंदाज में खेलते रहे तो वह जल्द ही एमएस धोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं।

ऋषभ पंत इंग्लैंड में मचा सकते है भौकाल? एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड होगा चकनाचूर

इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी विकेटकीपर-बल्लेबाज
एमएस धोनी (भारत) - 778 (23 पारी)
रॉड मार्श (ऑस्ट्रेलिया) - 773 (35 पारी)
जॉन वेट (दक्षिण अफ्रीका) - 684 (27 पारी)
इयान हीली (ऑस्ट्रेलिया) - 624 (24 पारी)
जेफ डुजॉन (वेस्टइंडीज) - 604 (20 पारी)
फारूक इंजीनियर (भारत) - 563 (17 पारी)
ऋषभ पंत (भारत) - 556 (17 पारी)
गौरतलब है कि भारतीय टीम के इस इंग्लैंड दौरे के साथ ही WTC 2025-27 चक्र की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में पंत के पास इंग्लैंड में इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने का सुनहरा मौका होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम
पहला टेस्ट: 20-24 जून, हेडिंग्ले (लीड्स)
दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, एजबेस्टन (बर्मिंघम)
तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, लॉर्ड्स (लंदन)
चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर)
पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई - 4 अगस्त, केनिंग्टन ओवल (लंदन)

Share this story

Tags