Samachar Nama
×

भारतीय अंडर-17 मेंस फुटबॉल टीम के हेड कोच बने मेहराजुद्दीन, बतौर खिलाड़ी देश को जिता चुके ये बड़े खिताब

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने मेहराजुद्दीन वाडू को भारत की अंडर-17 पुरुष नेशनल फुटबॉल टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। फिलहाल टीम एएफसी अंडर-17 एशियन कप उज्बेकिस्तान 2027 क्वालीफायर्स की तैयारी कर रही है।

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने मेहराजुद्दीन वाडू को भारत की अंडर-17 पुरुष नेशनल फुटबॉल टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। फिलहाल टीम एएफसी अंडर-17 एशियन कप उज्बेकिस्तान 2027 क्वालीफायर्स की तैयारी कर रही है।

भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेहराजुद्दीन वाडू ने बुधवार को गोवा के मारगाओ में शुरू हुए अंडर-17 टीम के तैयारी कैंप की जिम्मेदारी संभाल ली है। कैंप के शुरुआती चरण में ट्रायल्स होंगे, क्योंकि कोचिंग स्टाफ कॉन्टिनेंटल क्वालीफायर्स के लिए एक मजबूत टीम की पहचान करना और उसे तैयार करना चाहता है।

अंडर-17 टीम की जिम्मेदारी संभालने के बाद वाडू ने कहा, "भारत की अंडर-17 पुरुष राष्ट्रीय टीम की कमान संभालना बहुत सम्मान की बात है। यह एक अहम आयु वर्ग है और हमारा तुरंत ध्यान ऐसा माहौल बनाने पर है जहां वे बेहतर बन सकें और सबसे ऊंचे स्तर पर मुकाबला कर सकें। हमने ट्रायल के साथ कैंप शुरू कर दिया है और क्वालीफायर के लिए बेहतरीन तरीके से तैयारी करेंगे। मैं खिलाड़ियों के साथ काम करने और एक सफल कैंप के लिए उत्साहित हूं।"

भारत को एएफसी अंडर-17 एशियन कप उज्बेकिस्तान 2027 क्वालिफायर्स के 'ग्रुप-ई' में रखा गया है, जहां ग्रुप स्टेज में उसका सामना मलेशिया, फिलिस्तीन, सिंगापुर और गुआम से होगा। ये क्वालीफायर्स 11 से 20 नवंबर तक कुआलालंपुर (मलेशिया) में होने हैं।

एएफसी प्रो लाइसेंस होल्डर वाडू हाल ही में उन्होंने मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के हेड कोच के तौर पर काम किया है और रियल कश्मीर एफसी और सुदेवा दिल्ली एफसी के भी इंचार्ज रहे हैं।

42 वर्षीय वाडू का भारत के साथ इंटरनेशनल करियर सफल रहा और उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट्स में नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व किया। वह उस भारतीय टीम का रहे, जिसने साल 2008 में एएफसी चैलेंज कप जीता था और बाद में 2011 में एएफसी एशियन कप में भी खेले थे।

यह पूर्व डिफेंडर 2005 में सैफ चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे और उन टीमों में भी खेले, जिन्होंने 2007 और 2009 में नेहरू कप जीता था। क्लब स्तर पर, वह चेन्नईयन एफसी टीम के सदस्य थे, जिसने 2015 में इंडियन सुपर लीग का खिताब जीता।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags