Samachar Nama
×

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य यास्तिका भाटिया ने परिवार संग भगवान महाकाल के दर्शन किए

उज्जैन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने रविवार को पूरे परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य यास्तिका भाटिया ने परिवार संग भगवान महाकाल के दर्शन किए

उज्जैन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने रविवार को पूरे परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए।

भाटिया मंदिर में होने वाली विशेष आरती में भी शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यास्तिका अपने पूरे परिवार के साथ भक्ति में डूबी दिख रही हैं। मंदिर घूमने के अलावा, उन्होंने वहां के पुजारी से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। क्रिकेटर को पुजारी ने 'जय श्री राम' लिखी हुई एक चुनरी भेंट की।

मंदिर में बाबा के दर्शन के बाद यास्तिका भाटिया ने कहा, "मैंने पूरे परिवार के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए। बहुत ही भव्य मंदिर है। बाबा का बुलावा आया था और बहुत ही अच्छे से हमें भगवान के दर्शन हुए। जब डमरु बज रहे थे और आरती हो रही थी, उस समय मन एकदम गदगद और तृप्त हो गया। आत्मा संतुष्ट हो गई। इस तरह भोलेनाथ का दर्शन हो जाए तो बहुत अच्छा लगता है।"

भाटिया ने मंदिर की संचालन सुविधाओं की भी प्रशंसा की।

25 साल की यास्तिका भाटिया भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उभरती हुई बल्लेबाज हैं। बड़ौदा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाली यास्तिका भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में डेब्यू कर चुकी हैं।

भाटिया ने 30 सितंबर 2021 को टेस्ट में, 21 सितंबर 2021 को वनडे में, और 7 अक्टूबर 2021 को टी20 में डेब्यू किया था। 3 टेस्ट की 5 पारियों में 1 अर्धशतक लगाते हुए 98 रन, 28 वनडे की 27 पारियों में 4 अर्धशतक लगाते हुए 666 रन, और 19 टी20 की 14 पारियों में 214 रन उनके नाम दर्ज हैं। भाटिया फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रही हैं। उन्होंने नीली जर्सी में आखिरी मुकाबला 29 अक्टूबर 2024 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

यास्तिका विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जियांट्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुकी हैं। विमे बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल चुकी हैं।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags