Samachar Nama
×

भारत के खिलाफ मैच खेलना एक 'सपने का सच' होना: उस्मान तारिक

कोलंबो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी ऑफ-स्पिनर उस्मान तारिक ने मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने को 'सपना' बताया। रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में तारिक ने 24 रन देकर 1 विकेट निकाला।
भारत के खिलाफ मैच खेलना एक 'सपने का सच' होना: उस्मान तारिक

कोलंबो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी ऑफ-स्पिनर उस्मान तारिक ने मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने को 'सपना' बताया। रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में तारिक ने 24 रन देकर 1 विकेट निकाला।

इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत ने 20 ओवर में 175/7 रन बनाए, जिसमें ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। पाकिस्तान के स्पिनरों ने 20 में से 18 ओवर बॉलिंग करके इनिंग्स पर दबदबा बनाया। इस बीच सैम अयूब ने 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

तारिक, जिन्होंने अपनी गेंदों में ठहराव और अलग-अलग तरह के रिलीज प्वाइंट और वैरिएशन की वजह से सभी का ध्यान खींचा, उन्होंने मिडिल ओवरों में अच्छी बॉलिंग की।

तारिक ने मिड-इनिंग्स ब्रेक में ब्रॉडकास्टर्स से कहा, "भारत और पाकिस्तान का मैच बहुत बड़ा है। इस मैच में शानदार ऊर्जा नजर आई। बहुत अच्छा अनुभव रहा था। यह एक तरह से सपने जैसा था।"

जब तारिक से पूछा गया कि उन्होंने स्लो पिच पर अपनी बॉलिंग को कैसे समायोजित किया, तो उन्होंने कहा, "पिच काफी स्लो थी। मैं कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेला हूं, इसलिए मुझे इसका अनुभव है। मैंने बस उनके बैट का मोमेंटम स्लो रखा और अब हम सेफ साइड पर हैं।"

तारिक ने लक्ष्य का पीछा करने को लेकर पाकिस्तान की बैटिंग यूनिट पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा, "हमारी टीम के बल्लेबाजों में जबरदस्त मोमेंटम है और उन्होंने जो इंटेंट दिखाया है, उससे स्पष्ट है कि हमारी मानसिकता बिल्कुल स्पष्ट है। उम्मीद है कि हम इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।"

भारतीय टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद नामीबिया को 93 रन से रौंदा। वहीं, पाकिस्तानी टीम शुरुआती दोनों मुकाबले जीतने के बावजूद प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। भारत जीत की हैट्रिक के साथ सुपर-8 में शान से प्रवेश करना चाहेगा।

--आईएएनएस

आरएसजी/डीएससी

Share this story

Tags