Samachar Nama
×

जून फीफा विंडो के दौरान भारत खेलेगा ताजिकिस्तान के खिलाफ 2 फ्रेंडली मैच

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम जून में फीफा इंटरनेशनल मैच विंडो के दौरान ताजिकिस्तान के खिलाफ दो फ्रेंडली मैच खेलेगी। मंगलवार को इसकी घोषणा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने की।
जून फीफा विंडो के दौरान भारत खेलेगा ताजिकिस्तान के खिलाफ 2 फ्रेंडली मैच

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम जून में फीफा इंटरनेशनल मैच विंडो के दौरान ताजिकिस्तान के खिलाफ दो फ्रेंडली मैच खेलेगी। मंगलवार को इसकी घोषणा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने की।

भारत और ताजिकिस्तान के बीच यह मुकाबले 5 जून और 9 जून को हिसोर (ताजिकिस्तान) में स्थित हिसोर सेंट्रल स्टेडियम में खेले जाएंगे। दोनों मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होंगे।

भारतीय फुटबॉल टीम फिलहाल लंदन में यूनिटी कप 2026 में चार देशों के टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। इसके बाद वह ताजिकिस्तान जाएगी। भारत 27 मई को सेमीफाइनल में जमैका की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का सामना करेगा, और 30 मई को फाइनल या तीसरे स्थान के प्लेऑफ में नाइजीरिया या जिम्बाब्वे की फुटबॉल टीम से खेलेगा। भारतीय टीम 31 मई को लंदन से ताजिकिस्तान के लिए रवाना होगी।

आगामी फ्रेंडली मैच भारत की हिसोर सेंट्रल स्टेडियम में वापसी का प्रतीक होंगे। पिछले साल सीएएफए नेशंस कप के दौरान 'ब्लू टाइगर्स' ने इसी स्टेडियम में एक यादगार अभियान खेला था। मध्य एशियाई प्रतियोगिता में अपने पहले ही प्रदर्शन में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

उस अभियान की एक खास बात इसी स्टेडियम में ताजिकिस्तान पर भारत की 2-1 से जीत थी। यह मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि यह मुख्य कोच खालिद जमील के नेतृत्व में खेला गया पहला मैच था।

एआईएफएफ इन फ्रेंडली मैचों को नेशनल टीम के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखता है। इससे टीम को मूल्यवान अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिलेगा और भविष्य की महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं तथा वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन मैचों से पहले टीम के तालमेल को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

फीफा विंडो के दौरान भारत दो बार ताजिकिस्तान का सामना करेगा। उम्मीद है कि ये दोनों मैच मध्य एशियाई परिस्थितियों में एक जानी-पहचानी प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ भारत की कड़ी परीक्षा लेंगे।

जून फीफा इंटरनेशनल मैच विंडो के दौरान भारत का कार्यक्रम:

5 जून: ताजिकिस्तान बनाम भारत (रात 8:30 बजे से)

9 जून: ताजिकिस्तान बनाम भारत (रात 8:30 बजे से)

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags