Samachar Nama
×

भारत बनाम न्यूजीलैंड: टीम के प्रदर्शन से गदगद कप्तान टॉम लाथम, बोले- खिलाड़ियों की मेहनत पर गर्व है

वेलिंगटन, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने टेस्ट के आखिरी दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की हार को टाला। कीवी कप्तान टॉम लाथम टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आए।

वेलिंगटन, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने टेस्ट के आखिरी दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की हार को टाला। कीवी कप्तान टॉम लाथम टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आए।

पहले टेस्ट का अंत ड्रॉ के रूप में होने के बाद लाथम ने कहा, "हां, मैं बहुत प्रभावित हूं। पूरे हफ्ते हमारे कुछ खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी उठाई है, खासकर बल्लेबाजी में। मुश्किल हालात में होने के बावजूद, तीसरी पारी में हम जिस स्थिति में पहुंच गए हैं, उसके बाद मैं काफी खुश हूं। मुझे लगता है कि यही एक टीम का असली चरित्र है कि आप हर बार सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों पर ही निर्भर नहीं रहते। यह खेल ही कुछ ऐसा है जहां हर दिन आपका नहीं हो सकता। मगर जब भी मौका मिलता है, तो हमारे खिलाड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए आगे आते रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों से ऐसा ही होता आ रहा है। इस टेस्ट मैच में भी कुछ खिलाड़ियों ने ऐसा ही किया।।"

पिच को लेकर बात करते हुए लाथम ने कहा, "शायद यह उतनी सपाट नहीं थी। यह वैसी बेसिन रिजर्व मैदान की विकेट नहीं थी, जिस पर हम आमतौर पर खेलते आए हैं - खासकर पिछले कुछ वर्षों में। यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन दुनिया में आप कहीं भी जाएं - चाहे यहां खेलें या विदेश में - सबसे अहम बात होती है कि आप वहां की परिस्थितियों के हिसाब से खुद को कैसे ढालते हैं। मुझे लगता है कि पहली पारी में हमारे खिलाड़ियों ने खासकर हेनरी और ग्लेन फिलिप्स ने बहुत अच्छे से खुद को ढाला। उन्होंने हमें एक ऐसा स्कोर दिया जिससे हम काफी संतुष्ट थे, खासकर इस मैदान पर बनने वाले औसत स्कोर को देखते हुए।

"हालांकि, फिर, दूसरी पारी में जब हम गेंदबाजी कर रहे थे, तो हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। विकेट से हमें उतनी मदद नहीं मिली, जितनी हमने उम्मीद की थी। फिर भी मुझे अपने खिलाड़ियों की मेहनत पर गर्व है। उन्होंने लगातार गेंदबाजी की शायद पूरे 160 ओवर तक। फील्डिंग में भी उन्होंने शानदार प्रयास किए, कितने भी ओवर हो चुके हों, खिलाड़ी बाउंड्री के पास पूरी जान लगाकर फील्डिंग कर रहे थे। एक टीम के तौर पर हम हमेशा यही कोशिश करते हैं कि हम ऐसा ही जज्बा दिखाएं। अगर भविष्य में दुनिया में कहीं भी हमें ऐसी ही परिस्थितियों का सामना करना पड़े, तो उम्मीद है कि हम फिर से ऐसा ही प्रदर्शन कर पाएंगे।"

कीवी कप्तान ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को भी सराहा। उन्होंने कहा, "हां, मुझे लगता है कि हमने इस बारे में बात की थी। मान लीजिए कि हमें दो पारियों के बजाय सिर्फ एक बार गेंदबाजी करनी है। मगर हां, मैंने जैसा कहा कि वे (भारत) शानदार थे। वे लगातार पूरी ताकत से गेंदबाजी करते रहे और जितना हो सके विकेट लेने की कोशिश करते रहे। हमने उस विकेट के हिसाब से खुद को ढालने की कोशिश की और स्टंप्स को ज्यादा से ज्यादा खेल में लाने की कोशिश की, जो शायद हम यहां आमतौर पर करते हैं, उससे थोड़ा ज्यादा। हालांकि, अच्छी बात यह है कि अब वे अगले कुछ दिनों तक आराम कर सकते हैं और दूसरे टेस्ट के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं।"

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share this story