Samachar Nama
×

भारत बनाम अफगानिस्तान: फैंस को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद, दोनों देशों को सपोर्ट करते नजर आए अफगान फैन

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार से तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच देखने पहुंचे फैंस का मानना है कि भारत इस मुकाबले को अपने नाम करेगा। हालांकि, भारतीय फैंस अफगानिस्तान को कमतर नहीं आंक रहे हैं। वहीं, कुछ अफगान फैन दोनों ही देशों का समर्थन करते नजर आए।

इस मुकाबले में अफगानिस्तान के क्रिकेट फैंस दोनों ही देशों को सपोर्ट करते नजर आए। एक अफगान फैन ने 'आईएएनएस' से कहा, "मेरे लिए दोनों ही टीमें पसंदीदा हैं। हमारे चेहरे पर दोनों ही देशों के झंडे हैं। जो अच्छा खेलेगा, वो इस मुकाबले को अपने नाम करेगा।"

एक भारतीय फैन ने कहा, "हम इस मैच को एकतरफा नहीं मान सकते, क्योंकि अफगानिस्तान की टीम आजकल बढ़िया फॉर्म में है। यह मैच एकतरफा नहीं होगा, लेकिन हां जीतेगा भारत ही। हम टीम इंडिया का समर्थन कर रहे हैं। अगर सूर्यवंशी खेले और उनका बल्ला चला, तो वह मुकाबला एकतरफा बना देंगे। उनके अलावा, अभिषेक शर्मा से भी खासा उम्मीदें हैं। "

एक अन्य फैन ने कहा, "हम इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह मैच एकतरफा रहेगा। श्रेयस अय्यर से काफी उम्मीदें हैं। मुझे अफगानी खिलाड़ियों में राशिद खान काफी पसंद हैं।"

एक फैन ने कहा, "हम इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं। भारत की टीम काफी मजबूत है। 3-4 खिलाड़ी अपने बलबूते पर टीम इंडिया को मैच जिता सकते हैं। ईशान किशन, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी और कप्तान श्रेयस अय्यर अपने दम पर भारत को मैच जिता सकते हैं।"

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को आयरलैंड के खिलाफ 0-2 और इंग्लैंड के विरुद्ध 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया। अब अय्यर बतौर कप्तान पहली बार भारत में खेलते नजर आएंगे, जहां उनके पास सीरीज जीतने का शानदार मौका होगा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story