Samachar Nama
×

बीएफडब्ल्यू वर्ल्ड चैंपियनशिप: राउंड ऑफ 32 में जीत के बाद क्या बोले टिएन चेन, लोह कीन यू और जोनाथन क्रिस्टी?

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बीएफडब्ल्यू वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का आयोजन हो रहा है। 17 अगस्त से शुरू हुए इस वैश्विक इवेंट की समाप्ति 23 अगस्त को होगी। चैंपियनशिप में दुनियाभर के शीर्ष शटलर हिस्सा ले रहे हैं।

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बीएफडब्ल्यू वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का आयोजन हो रहा है। 17 अगस्त से शुरू हुए इस वैश्विक इवेंट की समाप्ति 23 अगस्त को होगी। चैंपियनशिप में दुनियाभर के शीर्ष शटलर हिस्सा ले रहे हैं।

चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन ने पुरुष एकल राउंड ऑफ 32 मुकाबले में इटली के जियोवानी तोति को सीधे गेम में 21-12 और 21-11 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

चाउ टिएन चेन ने राउंड ऑफ 32 में जीत के बाद कहा कि मैं हर मैच में अपना सौ प्रतिशत दूंगा।

आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं हर मैच में अपना सौ प्रतिशत दूंगा। विपक्षी खिलाड़ी मजबूत था। उसके पास अच्छा स्मैश और अच्छी पावर थी, और खेलना बहुत मुश्किल था। इसलिए मैंने अपने डिफेंस पर ध्यान दिया क्योंकि वह सच में बहुत ऊंचा है और स्मैश सच में बहुत गहरा है। मुझे उस पर ध्यान देने की जरूरत थी। मैच के दौरान मैंने स्थिति को नियंत्रित किया और जल्दी पॉइंट्स लेते हुए अटैक किया। नेट पर कुछ अच्छे शॉट मारे। मेरे पास खेलने का ज्यादा मौका था।"

सिंगापुर के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लोह कीन यू ने राउंड ऑफ 32 में जीत के बाद आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैच के दौरान मैंने पॉइंट हासिल करने पर जोर दिया। कोच ने मुझे क्या बताया था या मैं मैच के दौरान क्या सोच रहा था, मुझे कुछ भी याद नहीं है।"

दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी ने राउंड ऑफ 32 में जीत के बाद कहा, "इस वैश्विक मंच पर खेलना आसान नहीं है, लेकिन मैं अपने खेल का आनंद ले रहा हूं। मुझे पता है कि आगे जाने के लिए मुझे अपने खेल पर और काम करना होगा।"

भारत की मिश्रित जोड़ी तनिषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला ने राउंड ऑफ 32 में जीत के बाद मीडिया से बात की।

तनिषा क्रास्टो ने मीडिया से कहा, "हमने सिचुएशन को बहुत अच्छी तरह से समझा। मैच के दौरान उतार-चढ़ाव भी आए, लेकिन एक बार जब हमने अपना रिदम पा लिया, तो फिर कोई मुश्किल नहीं आई।"

उन्होंने कहा कि हम अगले मैच में बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगे और जीत की कोशिश करेंगे। हमें घरेलू दर्शकों का लाभ मिलेगा।

ध्रुव कपिला ने कहा कि एक बार स्थिति पर नियंत्रण पाने के बाद हमारे लिए सब कुछ आसान हो गया।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story