Samachar Nama
×

बेलफास्ट में भारतीय टीम के लिए खास रिसेप्शन का आयोजन, तिरंगे की रोशनी में जगमगाया सिटी हॉल

बेलफास्ट, 28 जून (आईएएनएस)। भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में रविवार को सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाना है। शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में जीत हासिल कर आयरलैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरे टी20 से पहले बेलफास्ट में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने उत्तरी आयरलैंड की राजधानी में टीम इंडिया के लिए खास रिसेप्शन रखा।

भारत की कॉन्सुलेट जनरल किरण खत्री ने टीम इंडिया का स्वागत किया। टीम इंडिया के स्वागत के लिए, बेलफास्ट सिटी हॉल को भारतीय तिरंगे से रोशन किया गया। खत्री ने एक्स पर लिखा, "खेल हमारे लोगों के बीच सबसे अच्छे पुलों में से एक है। भारतीय टीम को शुभकामनाएं।"

बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कार्यक्रम की झलकियां साझा की हैं। बोर्ड ने कैप्शन में लिखा, "बेलफास्ट में गर्मजोशी, भाईचारे और भारतीय भावना से भरी एक शाम। बेलफास्ट में भारत के कॉन्सुलेट जनरल किरण खत्री द्वारा आयोजित खास रिसेप्शन में भारतीय टीम का स्वागत किया। भारतीय समुदाय के सदस्यों और खास मेहमानों के साथ, इस मौके ने लोगों को करीब लाने में क्रिकेट की हमेशा रहने वाली अपील को दिखाया।"

भारतीय टीम के लिए रविवार का मुकाबला बेहद अहम है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर भी भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें हैं। देखना होगा कि उन्हें डेब्यू कैप मिलती है या नहीं। दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलावों की संभावना है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका मिल सकता है। साथ ही, वाशिंगटन सुंदर की जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा किसी बदलाव की संभावना नहीं है। पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया दूसरे मैच में बड़ी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags