‘बल्लेबाज का आउट क्राइम है, अब युवी को भी होने लगी है तकलीफ’, शुभमन गिल के पहले दोहरे टेस्ट शतक पर बोले योगराज सिंह

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उन्होंने 387 गेंदों में 30 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 269 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। गिल के इस प्रदर्शन के बावजूद पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह खुश नहीं हैं। उन्हें गिल से और उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि गिल ने गुनाह किया है। इसके अलावा योगराज सिंह ने भारतीय कप्तान की इस पारी का श्रेय अपने बेटे युवराज सिंह को दिया है। योगराज सिंह ने टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की भी तारीफ की है।
क्या कहा योगराज सिंह ने?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह शुभमन गिल के दोहरे शतक से संतुष्ट नहीं हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अगर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा टेस्ट मैच में 400 या 500 रन बना सकते हैं तो हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते?
#WATCH | #INDvENG | Chandigarh | Indian Captain Shubman Gill hits a double century | Former Indian Cricket Yograj Singh says, "...Yuvraj Singh personally coached Shubman Gill...Shubman Gill is a great player...One should learn from Yuvraj Singh and Gautam Gambhir about how to… pic.twitter.com/jIVFvu1BNC
— ANI (@ANI) July 3, 2025
#WATCH | #INDvENG | Chandigarh | Indian Captain Shubman Gill hits a double century | Former Indian Cricket Yograj Singh says, "...Yuvraj Singh personally coached Shubman Gill...Shubman Gill is a great player...One should learn from Yuvraj Singh and Gautam Gambhir about how to… pic.twitter.com/jIVFvu1BNC
— ANI (@ANI) July 3, 2025
योगराज सिंह ने कहा कि शुभमन गिल की सफलता के पीछे युवराज सिंह का हाथ है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को युवराज सिंह और गौतम गंभीर से सीखना चाहिए कि कोचिंग कैसे की जाती है। उन्होंने कहा कि युवराज सिंह ने खुद गिल को कोचिंग दी है। शुभमन गिल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि गिल को अपनी पारी लंबी खींचनी चाहिए थी। उन्हें तिहरा शतक जरूर लगाना चाहिए था।
गिल ने बनाया ये रिकॉर्ड
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में 269 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह सेना (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा बतौर भारतीय कप्तान गिल ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। शुभमन गिल की इस शानदार पारी की मदद से टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 587 रन बनाए।