Samachar Nama
×

बार्सिलोना में अभी सुधार की गुंजाइश, हम अभी चैंपियंस लीग जीतने के सबसे बड़े दावेदार नहीं: रोड्री

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के मिडफील्डर रोड्री का मानना है कि टीम ने सीजन की अच्छी शुरुआत की है, लेकिन अभी उन्हें यूईएफए चैंपियंस लीग जीतने का सबसे बड़ा दावेदार नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि ला लीगा चैंपियन बार्सिलोना को यूरोप में बड़ी सफलता हासिल करने के लिए अपने खेल के कुछ पहलुओं में और सुधार करने की जरूरत है।

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के मिडफील्डर रोड्री का मानना है कि टीम ने सीजन की अच्छी शुरुआत की है, लेकिन अभी उन्हें यूईएफए चैंपियंस लीग जीतने का सबसे बड़ा दावेदार नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि ला लीगा चैंपियन बार्सिलोना को यूरोप में बड़ी सफलता हासिल करने के लिए अपने खेल के कुछ पहलुओं में और सुधार करने की जरूरत है।

हंसी फ्लिक की कोचिंग में बार्सिलोना ने सीजन की शानदार शुरुआत की है। टीम ने अपने पिछले पांच मैचों में सभी प्रतियोगिताओं को मिलाकर 21 गोल किए हैं और सिर्फ चार गोल खाए हैं। इसके अलावा बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। फिलहाल बार्सिलोना लीग चरण की अंक तालिका में मौजूदा चैंपियन पीएसजी और बायर्न म्यूनिख के बाद तीसरे स्थान पर है।

हालांकि रोड्री का मानना है कि बार्सिलोना ने अच्छी शुरुआत की है, लेकिन टीम को अभी कई क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। उनका कहना है कि अगर बार्सिलोना को चैंपियंस लीग जीतने का सबसे बड़ा दावेदार बनना है, तो उसे अपने प्रदर्शन में और निरंतरता तथा मजबूती दिखानी होगी।

उन्होंने 'मुंडो डेपोर्टिवो' से कहा, "चैंपियंस लीग जीतना संभव है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम इस समय सबसे बड़े दावेदार हैं।" हाल ही में मैनचेस्टर सिटी से बार्सिलोना पहुंचे स्पेनिश मिडफील्डर रोड्री का मानना है कि टीम में काफी क्षमता है, लेकिन अभी सुधार की गुंजाइश मौजूद है। रोड्री ने कहा कि चैंपियंस लीग का खिताब जीतना बार्सिलोना के लिए बहुत अहम होगा, क्योंकि क्लब फिर से यूरोपीय फुटबॉल के शीर्ष पर पहुंचना चाहता है।

उन्होंने कहा, "मैं इसे साफतौर पर एक संभावित खिताब के तौर पर देखता हूं और अगर आप इसे ऐसे कह सकते हैं, तो यह हमारे लिए खुद को स्थापित करने और यूरोप को यह दिखाने का बाकी कदम है कि हम किस टीम को प्रतिनिधित्व करते हैं। इस नजरिए से मुझे नहीं लगता कि हम खिताब जीतने के प्रबल दावदेरा हैं, क्योंकि हमें यह समझना होगा कि हम कहां से आए हैं और यह समझना होगा कि चैंपियन बनने के लिए क्या करना पड़ता है और इस टीम को चैंपियन बनने के लिए अभी भी कई चीजों को ठीक करने की जरूरत है।"

बार्सिलोना ने आखिरी बार 2015 में चैंपियंस लीग जीती थी, जब उसने बर्लिन में खेले गए फाइनल में जुवेंटस को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद यूरोप में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और उसे कई निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा।बार्सिलोना 2020/21 सीजन में प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में पेरिस सेंट-जर्मेन से हारकर बाहर हो गया था। इसके बाद 2021/22 और 2022/23 सीजन में टीम लगातार दो बार ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी। हालांकि 2023/24 में बार्सिलोना ने वापसी करते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया।

इसके बाद 2024/25 में टीम सेमीफाइनल में पहुंची, लेकिन वहां इंटर मिलान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में कुल सात गोल वाले एग्रीगेट स्कोर के बाद हार का सामना करना पड़ा। बार्सिलोना का 2025/26 चैंपियंस लीग अभियान क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया था, जब एटलेटिको मैड्रिड ने उसे कुल 3-2 के एग्रीगेट स्कोर से हराकर बाहर कर दिया। इस निराशाजनक हार के बाद टीम एक बार फिर यूरोप में बड़ी सफलता की तलाश में है।

रोड्री का मानना है कि उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी और टीम के अन्य सीनियर खिलाड़ियों का अनुभव बार्सिलोना के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। उनका कहना है कि टीम के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और अब लक्ष्य उन छोटी-छोटी कमियों को दूर करना है, जो उन्हें चैंपियंस लीग जीतने से रोक रही हैं।

रोड्री ने कहा, "मेरे जैसे खिलाड़ियों को इसी मकसद से खरीदा गया था। मुझे लगता है कि चैंपियंस लीग जरूरी नहीं कि बेस्ट टीम के लिए हो, बल्कि यह पलों का टूर्नामेंट है। चैंपियंस लीग में आपको नॉकआउट के पलों को कंट्रोल करना होता है। रेड कार्ड, पेनल्टी, गोल खाना। ये वो चीजें हैं जो तय करती हैं कि आप क्वालीफाई करते हैं या नहीं। आखिर, जीतने से पहले, आपको हारना होगा, और आपको सीखना होगा।”

--आईएएनएस

एसएम/वीसी

Share this story

Tags