Samachar Nama
×

एवीसी मेंस वॉलीबॉल एशियन चैंपियनशिप: ओमान पर बहरीन की जीत से भारत को मिला क्वार्टर फाइनल का टिकट

फुकुओका (जापान), 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारत एवीसी मेंस वॉलीबॉल एशियन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। भारतीय टीम पूल में तीसरे स्थान पर रहने वाली दो सबसे अच्छी रैंकिंग वाली टीमों में से एक के तौर पर आगे बढ़ी है।

फुकुओका (जापान), 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारत एवीसी मेंस वॉलीबॉल एशियन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। भारतीय टीम पूल में तीसरे स्थान पर रहने वाली दो सबसे अच्छी रैंकिंग वाली टीमों में से एक के तौर पर आगे बढ़ी है।

बुधवार को ओमान पर बहरीन की 3-0 से जीत ने भारत की अंतिम आठ में जगह पक्की कर दी। 2019 के बाद से भारत इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। फुकुओका में हो रहा यह टूर्नामेंट लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों और 2027 एफआईवीबी मेेंस वॉलीबॉल वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफिकेशन इवेंट है।भारत ने मंगलवार को एवीसी मेंस वॉलीबॉल एशियन चैंपियनशिप में अपनी पहली जीत दर्ज की, जिससे क्वार्टर फाइनल में बची हुई आखिरी जगह पाने की उनकी उम्मीदें बनी रहीं।

मंगलवार के शुरुआती मैच में, भारत ने पूल बी में तीसरे स्थान के लिए हुए निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-0 (25-22, 25-18, 25-21) से हराया। इस जीत से भारतीय टीम पूल में तीसरे स्थान पर रहने वाली दो सबसे अच्छी रैंकिंग वाली टीमों में से एक के तौर पर क्वार्टर फाइनल की दौड़ में बनी रही।

भारत के ऑपोजिट और कप्तान जेरोम विनिथ चार्ल्स ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और मैच में सबसे ज्यादा 19 प्वाइंट हासिल किए, जिसमें दो 'किल ब्लॉक' भी शामिल थे। आउटसाइड हिटर चिराग यादव (तीन ऐस, एक ब्लॉक) और अमित बलवान सिंह (दो ब्लॉक) ने क्रमशः 14 और 13 प्वाइंट जोड़े।

क्वार्टर फाइनल के लिए भारत का क्वालिफिकेशन पूल ए की दो अन्य टीमों ओमान और बहरीन के बीच बुधवार को होने वाले मैच के नतीजे पर निर्भर था। स्थिति यह थी कि अगर ओमान बहरीन के खिलाफ तीन प्वाइंट हासिल कर लेता, तो वह क्वार्टर फाइनल की दौड़ में भारत से आगे निकल जाता। बहरीन की ओमान पर जीत से वह और भारत प्वाइंट अनुपात (प्वाइंट रेश्यो) की स्थिति में आ जाते। बाकी सभी स्थितियों में भारत अंतिम आठ में जगह बना लेता। जापान ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 (25-20, 25-13, 25-21) से हराकर बिना कोई मैच हारे पूल में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया 2-1 के जीत-हार रिकॉर्ड के साथ दूसरे स्थान पर रहा। दोनों टीमें पहले ही क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी थीं।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम

Share this story

Tags