Samachar Nama
×

ऑस्ट्रेलियाई डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार ब्रॉन्सन रीड का 38 वर्ष की उम्र में निधन

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। 'ब्रॉन्सन रीड रीड' के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलियाई डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार जर्मेन हेली का 38 साल की उम्र में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। तीन हफ्ते पहले जर्मेन हेली सऊदी अरब में आयोजित 'क्राउन ज्वेल' इवेंट में नजर आए थे, जहां उनका मुकाबला ओबा फेमी से हुआ था।

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। 'ब्रॉन्सन रीड रीड' के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलियाई डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार जर्मेन हेली का 38 साल की उम्र में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। तीन हफ्ते पहले जर्मेन हेली सऊदी अरब में आयोजित 'क्राउन ज्वेल' इवेंट में नजर आए थे, जहां उनका मुकाबला ओबा फेमी से हुआ था।

डब्ल्यूडब्ल्यूई परिवार ने जर्मेन हेली को श्रद्धांजलि दी है। जॉन सीना और केविन ओवेंस ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि जर्मेन हेली (ब्रॉन्सन रीड रीड) का आज 38 साल की उम्र में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। डब्ल्यूडब्ल्यूई में जर्मेन एक बहुत बड़ी हस्ती थे, लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वे एक बेहतरीन इंसान, अपने परिवार को समर्पित व्यक्ति और सबके चहेते साथी थे। हमारी संवेदनाएं जर्मेन के पूरे परिवार के साथ हैं, जिनमें उनकी गर्भवती पत्नी पेज, उनकी बेटी, और उनके सभी दोस्त, सहकर्मी और प्रशंसक शामिल हैं।"

इस बीच, पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार जॉन सीना ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस पोस्ट को साझा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई रेसलर के निधन पर शोक जताया।

जॉर्जिया के एथेंस में 'एकिन्स फोर्ड एरिना' में आयोजित डब्ल्यूडब्ल्यूई इवेंट में रीड को श्रद्धांजलि दी गई, जिसकी शुरुआत '10-बेल सैल्यूट' (10 बार घंटी बजाकर सम्मान देना) के साथ हुई।

वहीं, कनाडा के केविन ओवेंस ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने हाथ पर एक आर्मबैंड पहना जिस पर "ब्रॉन्सन" लिखा था और बाद में उन्होंने दर्शकों को संबोधित किया। ओवेंस ने कहा, "मैं जानता था कि रिंग में परफॉर्म करने के अलावा, वे अपने परिवार से सबसे ज्यादा प्यार करते थे। इसलिए, अगर इस दुखद घटना से हमें कुछ सीखना है, तो वह यह है कि एक-दूसरे का ख्याल रखें, एक-दूसरे से प्यार करें... और एक-दूसरे को माफ करना सीखें। ब्रॉन्सन रीड, हम बहुत भाग्यशाली थे कि आप हमारे साथ थे, और हम आपको बहुत याद करेंगे।"

स्टार जर्मेन ने 2022 में डब्ल्यूडब्ल्यूई मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। वह एनएक्सटी नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन रह चुके थे और 2024 में उन्होंने 'आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल' भी जीता था। उनके परिवार में उनकी गर्भवती पत्नी और एक बेटी हैं।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags