Samachar Nama
×

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027: अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया ने डबल्स मेन ड्रॉ में बनाई जगह

चेंगदू, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

चेंगदू, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान के काइतो उएसुगी/ताकेरु युजुकी की जोड़ी को 7-6(4), 6-4 से हराया। शानदार प्रदर्शन के दम पर काधे और बंथिया ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027 के डबल्स मुकाबलों के लिए वाइल्डकार्ड हासिल किया।

इस जीत के साथ, बंथिया ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खेलने का मौका पक्का कर लिया है, जबकि काधे ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना डेब्यू करेंगे।

काधे जूनियर स्तर पर चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके हैं। वे 2025 में विंबलडन और यूएस ओपन का भी हिस्सा थे, जहां वे पहले ही राउंड में बाहर हो गए थे। उन्होंने नवंबर 2017 में वियतनाम के थू दाऊ मोट सिटी में अपना पहला आईटीएफ सिंगल्स खिताब जीता था।

वहीं, बंथिया की एटीपी डबल्स रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 115 है, जो उन्होंने 21 सितंबर 2026 को हासिल की थी। वे वर्तमान में भारत के चौथे नंबर के डबल्स खिलाड़ी हैं।

इस हफ्ते चीन में चेंगदू में आयोजित 'एओ 2027 एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ' के समापन पर दो सिंगल्स और दो डबल्स वाइल्डकार्ड तय किए जाने थे। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में (मेंस और विमेंस, सिंगल्स और डबल्स मिलाकर) हिस्सा लेने वाले भारतीयों में केवल बंथिया, काधे और रामनाथन शामिल थे।

यह टूर्नामेंट 23 नवंबर को सिचुआन इंटरनेशनल टेनिस सेंटर में शुरू हुआ। यहां 16 खिलाड़ियों वाले पुरुष या महिला सिंगल्स ड्रॉ में जापान के शो शिमाबुकुरो सबसे ऊंची रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं। मेंस डबल्स इवेंट में सबसे ऊंची रैंकिंग वाले खिलाड़ी जापान के उएसुगी थे, जो वर्तमान में एटीपी डबल्स रैंकिंग में 84वें स्थान पर हैं और युजुकी के साथ जोड़ी बनाकर खेल रहे थे।

शुक्रवार को डबल्स फाइनल के बाद, शनिवार को सिंगल्स फाइनल खेले जाएंगे। पिछले साल के प्ले-ऑफ इवेंट्स को बू युनचाओकेटे और जरीना दियास ने जीते, जिससे उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के मेन-ड्रॉ सिंगल्स में वाइल्डकार्ड मिल गया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags