Samachar Nama
×

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यादगार जीत के साथ बांग्लादेश ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 31 साल में पहली बार हुआ ऐसा

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में यादगार जीत दर्ज की। कंगारू टीम से मिले 57 रनों के लक्ष्य को बांग्लादेश ने सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल किया। यह ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर बांग्लादेश की टेस्ट में पहली जीत है।

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में यादगार जीत दर्ज की। कंगारू टीम से मिले 57 रनों के लक्ष्य को बांग्लादेश ने सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल किया। यह ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर बांग्लादेश की टेस्ट में पहली जीत है।

बांग्लादेश ने डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया। यह टेस्ट क्रिकेट में विकेटों के लिहाज से बांग्लादेश की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। बांग्लादेश की सबसे बड़ी जीत पाकिस्तान के खिलाफ साल 2024 में आई थी, जब टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया था।

सेना देशों (इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड) में यह बांग्लादेश की महज दूसरी टेस्ट जीत है। इससे पहले एकमात्र जीत टीम को साल 2022 में नसीब हुई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में यह बांग्लादेश की कुल मिलाकर दूसरी जीत है। इससे पहले, टीम ने कंगारुओं को 2017 में हराया था।

बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सबसे कम मैच खेलकर पहली जीत दर्ज करने वाली एशियाई टीम भी बन गई है। बांग्लादेश ने यह कारनामा सिर्फ अपने तीसरे टेस्ट मैच में किया है। वहीं, पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट जीत के लिए 7, भारत को 12 मैच लगे थे। श्रीलंका 15 मुकाबले खेलने के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर सकी है। ऑस्ट्रेलिया को अपनी धरती पर भारत के अलावा 31 साल बाद किसी एशियाई टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

बांग्लादेश की ओर से तेज गेंदबाज हसन महमूद का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने मैच में कुल 9 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया। महमूद ने पहली पारी में 6 विकेट चटकाते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को सिर्फ 198 रनों पर समेटा। इसके जवाब में बांग्लादेश ने 426 रन बनाए और 228 रनों की विशाल बढ़त ली। दूसरी पारी में कैमरून ग्रीन (109 रन) की शतकीय पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 284 रन बनाकर ऑलआउट हुई और बांग्लादेश के सामने 57 रनों का लक्ष्य रखा। बांग्लादेश ने टारगेट को सिर्फ एक विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share this story