Samachar Nama
×

एटीपी टूर: मॉन्ट्रियल में रोमांचक मुकाबला, फोंसेका ने सिटसिपास को चौंकाया

मॉन्ट्रियल, 5 अगस्त (आईएएनएस)। नेक्स्ट जेन एटीपी स्टार जोआओ फोंसेका ने मॉन्ट्रियल मास्टर्स 2026 में शानदार वापसी करते हुए रोमांचक मुकाबले में पूर्व फाइनलिस्ट स्टेफानोस सिटसिपास को 7-6(3), 7-5 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

मॉन्ट्रियल, 5 अगस्त (आईएएनएस)। नेक्स्ट जेन एटीपी स्टार जोआओ फोंसेका ने मॉन्ट्रियल मास्टर्स 2026 में शानदार वापसी करते हुए रोमांचक मुकाबले में पूर्व फाइनलिस्ट स्टेफानोस सिटसिपास को 7-6(3), 7-5 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

पिछले महीने विंबलडन में रोमन सफिउलिन से तीसरे दौर में हारने के बाद यह उनका पहला टूर-लेवल मैच था। फोंसेका सीधे सेटों में जीत की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन दूसरे सेट में 5-4 के स्कोर पर मैच खत्म करने की कोशिश करते हुए उन्होंने अपनी सर्विस गंवा दी।

हालांकि, 19 वर्षीय खिलाड़ी ने अगले नौ में से आठ अंक हासिल करते हुए जीत सुनिश्चित की। इसके साथ ही वे गुस्तावो कुएर्टन के बाद कैनेडियन एटीपी मास्टर्स 1,000 इवेंट के तीसरे दौर में पहुंचने वाले पहले ब्राजीलियाई खिलाड़ी बन गए।

पिछले साल डेविस कप में भी सिटसिपास को हराने वाले फोंसेका ने उनके साथ एटीपी हेड-टू-हेड सीरीज में अपना रिकॉर्ड 2-0 कर लिया है। नेक्स्ट जेन एटीपी स्टार का अगला मुकाबला नौवीं वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड या जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से होगा।

फोंसेका ने कोर्ट पर दिए इंटरव्यू में कहा, "मुझे लगता है कि पिछले साल वाला जोआओ शायद आपा खो देता। अब मैं एक ज्यादा परिपक्व जोआओ हूं। कुछ हफ्तों से खेला नहीं था, इसलिए मुझे पता था कि मैच के लिए सर्विस करते समय मैं थोड़ा ज्यादा तनाव में रहूंगा। मुझे अच्छा महसूस हुआ, कुछ अच्छे रिटर्न खेले और फिर उन पर दबाव बनाया।"

2025 में इस इवेंट के अपने शुरुआती मैच में क्वालीफायर ट्रिस्टन स्कूलकेट से हारने के बाद, फोंसेका इस बार जीत के साथ शुरुआत करने के लिए दृढ़ थे। एटीपी विन/लॉस इंडेक्स के अनुसार, पूर्व नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्स चैंपियन और दो बार के टूर-लेवल चैंपियन का 2026 में अब 17-12 का रिकॉर्ड है। इसमें जून में रोलैंड गैरोस के क्वार्टर फाइनल तक का उनका सफर खास रहा, जिसमें उन्होंने नोवाक जोकोविच को भी हराया था।

सित्सिपास, जो 2018 में कनाडा में फाइनल तक पहुंचे थे, इस सीजन में अपनी फॉर्म में वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व वर्ल्ड नंबर 3 खिलाड़ी ने लगभग तीन हफ्ते पहले ग्स्ताद में 16 महीनों में अपना पहला खिताब जीता था और मॉन्ट्रियल से पीआईएफ एटीपी लाइव रैंकिंग में छह स्थान ऊपर चढ़कर नंबर 47 पर पहुंच गए हैं।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags