Samachar Nama
×

एशियन पैरा गेम्स: मेंस डिस्कस थ्रो एफ43/एफ44/एफ62/एफ64 इवेंट में भारत का 'क्लीन स्वीप', गोल्ड के साथ सिल्वर और ब्रॉन्ज जीते

नागोया, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन पैरा गेम्स में मंगलवार को भारत ने मेंस डिस्कस थ्रो एफ43/एफ44/एफ62/एफ64 फाइनल में तीनों मेडल अपने नाम किए। देवेंद्र कुमार ने गोल्ड, राकेश ने सिल्वर और प्रदीप कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

नागोया, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन पैरा गेम्स में मंगलवार को भारत ने मेंस डिस्कस थ्रो एफ43/एफ44/एफ62/एफ64 फाइनल में तीनों मेडल अपने नाम किए। देवेंद्र कुमार ने गोल्ड, राकेश ने सिल्वर और प्रदीप कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

देवेंद्र कुमार ने अपने दूसरे प्रयास में 49.71 मीटर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ 781 'रजा प्वाइंट्स' हासिल किए। वहीं, राकेश 49.35 मीटर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ 771 प्वाइंट्स लेकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि प्रदीप कुमार ने 669 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता में अलग-अलग कैटेगरी के एथलीट्स शामिल थे, और फाइनल रैंकिंग तय करने के लिए 'रजा प्वाइंट्स सिस्टम' का इस्तेमाल किया गया। यह सिस्टम एथलीट्स के प्रदर्शन को प्वाइंट्स में बदल देता है, जिससे अलग-अलग तरह की या अलग-अलग स्तर की दिव्यांगता वाले एथलीट्स के बीच निष्पक्ष मुकाबला हो सके। इसमें कुल प्वाइंट्स के आधार पर रैंकिंग तय होती है, न कि केवल फेंकी गई दूरी के आधार पर।

देवेंद्र ने अपने पहले प्रयास में 48.85 मीटर दूरी तय की, और दूसरे प्रयास में इसे बेहतर करते हुए 49.71 मीटर तक पहुंचाया। उनके तीसरे और चौथे प्रयास फाउल रहे, पांचवें प्रयास में उन्होंने 45.20 मीटर की दूरी तय की, जबकि आखिरी प्रयास फिर से फाउल रहा।

वहीं, राकेश ने 47.87 मीटर की थ्रो के साथ शुरुआत की और दूसरे प्रयास में 46.08 मीटर की दूरी तय की। तीसरे प्रयास में फाउल होने के बाद, उन्होंने चौथे प्रयास में 49.35 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ थ्रो की। बाकी दो प्रयासों में वे अपने इस प्रदर्शन को और बेहतर नहीं कर सके, लेकिन 771 'रजा प्वाइंट्स' के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

एफ64 कैटेगरी में हिस्सा ले रहे प्रदीप कुमार ने अपने दूसरे प्रयास में 51.15 मीटर की अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ थ्रो की और ब्रॉन्ज मेडल जीता। देवेंद्र और राकेश, दोनों की तुलना में अधिक दूरी तय करने के बावजूद, कंबाइंड-क्लासिफिकेशन स्कोरिंग सिस्टम के तहत वह तीसरे स्थान पर रहे।

प्रदीप ने 46.95 मीटर के साथ शुरुआत की और दूसरे राउंड में अपना पर्सनल बेस्ट हासिल किया। इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने 50.83 मीटर की दूरी तय की, और फिर अपने आखिरी तीन थ्रो में क्रमशः 46.16 मीटर, 48.80 मीटर और 47.84 मीटर की दूरी दर्ज की।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags