Samachar Nama
×

एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत का दबदबा, विश्व चैंपियन सुमित ने गोल्ड और महेंद्र ने जीता सिल्वर मेडल

नागोया, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के पैरालंपिक और विश्व चैंपियन सुमित अंतिल ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने शुक्रवार को नागोया सिटी मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में पुरुषों के जैवलिन थ्रो (एफ42–एफ44/एफ61–एफ64) इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर अपने पिछले एशियन पैरा गेम्स के खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।

नागोया, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के पैरालंपिक और विश्व चैंपियन सुमित अंतिल ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने शुक्रवार को नागोया सिटी मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में पुरुषों के जैवलिन थ्रो (एफ42–एफ44/एफ61–एफ64) इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर अपने पिछले एशियन पैरा गेम्स के खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।

अंतिल ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के फाइनल में 72.46 मीटर के शानदार थ्रो के साथ अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीता। इस इवेंट में पोडियम की तीनों जगहें भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहीं। महेंद्र गुर्जर (एफ42) ने सिल्वर और संदीप सरगर (एफ44) ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।महेंद्र ने 59.03 मीटर की दूरी तक भाला फेंका और 1066 'रजा प्वाइंट्स' हासिल किए, जबकि संदीप ने 64.48 मीटर की दूरी तय की और 1006 'रजा प्वाइंट्स' जुटाए। इन दोनों एथलीटों ने अपनी-अपनी कैटेगरी में गेम्स रिकॉर्ड भी तोड़ा।

'रजा प्वाइंट्स' सिस्टम' एक गणितीय तरीका है, जिसके जरिए अलग-अलग तरह की दिव्यांगता वाले एथलीटों की तुलना की जाती है और उन्हें एक समान स्तर पर रैंक किया जाता है। इस बीच, प्रणव सूरमा ने पुरुषों के क्लब थ्रो (एफ51) इवेंट में 32.87 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता, जो एक नया गेम्स रिकॉर्ड है। इसी इवेंट में धर्मबीर ने 27.71 मीटर की थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। अनुभवी खिलाड़ी अमित कुमार सरोहा 27.26 मीटर की थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जिससे भारत एक और पोडियम स्वीप (तीनों मेडल जीतना) करने से चूक गया।

इसके अलावा, एशियन पैरा गेम्स में भारतीय दल ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक कुल 114 मेडल जीत लिए हैं, जो हांगझोऊ पैरा गेम्स 2023 में बनाए गए उनके पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड (111 मेडल) से कहीं अधिक है। एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के नाम अब तक 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल हो गए हैं। यह पिछले एशियन पैरा गेम्स में जीते गए 29 गोल्ड मेडल की संख्या से भी अधिक है।

हाल ही में, पैरा एथलीट संदीप ने 100 मीटर टी64 इवेंट में 11.67 सेकंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने इन खेलों में 400 मीटर टी64 इवेंट में गोल्ड मेडल भी जीता था। इससे पहले, भारत की पैरा बैडमिंटन जोड़ी थुलसिमथी मुरुगेसन और मानसी जोशी ने महिला डबल्स एसएल3-एसयू5 कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया।

भारतीय जोड़ी ने चीन की मौजूदा विश्व चैंपियन किउक्सिया यांग और ज़ुक्सियान जिओ को सीधे गेम में 21-16 और 21-13 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने एशियन चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में मिली हार का बदला लिया और यह महत्वपूर्ण मेडल अपने नाम किया। दिन की शुरुआत में, थुलसिमथी ने नितेश कुमार के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स एसएल3-एसयू5 में सिल्वर मेडल जीता था।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story

Tags