Samachar Nama
×

एशियन गेम्स: डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज के साथ तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, इवेंट में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने

नागोया, 27 सितंबर (आईएएनएस)। तेजस्विन शंकर ने हांग्जो एशियन गेम्स 2026 के डेकाथलॉन इवेंट ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस मुश्किल इवेंट में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं।

नागोया, 27 सितंबर (आईएएनएस)। तेजस्विन शंकर ने हांग्जो एशियन गेम्स 2026 के डेकाथलॉन इवेंट ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस मुश्किल इवेंट में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं।

जापान के युमा मारुयामा ने 8,123 प्वाइंट्स के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि चीन के चेन जिंगहुआ ने 8,012 प्वाइंट्स के साथ सिल्वर जीतने में कामयाब रहे। वहीं, तेजस्विन शंकर 7,934 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

डिस्कस थ्रो से पहले, शंकर 5,270 प्वाइंट्स के साथ स्टैंडिंग में सबसे ऊपर थे; उन्होंने 110 मीटर हर्डल्स हीट को 14.33 सेकंड में पूरा करके तीसरा स्थान हासिल किया था और 932 प्वाइंट्स अपने नाम किए थे।

हालांकि, डिस्कस थ्रो में उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 36.77 मीटर था। यह उनके पर्सनल बेस्ट से लगभग चार मीटर कम था, लेकिन इसके बावजूद वह प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद उनका कुल स्कोर 5,869 प्वाइंट्स हो गया और रैंकिंग में चीन और जापान के एथलीट उनसे आगे निकल गए।

डेकाथलॉन के आखिरी हिस्से में पोल ​​वॉल्ट और जैवलिन थ्रो जैसे इवेंट्स थे। इनमें से कोई भी शंकर का मजबूत इवेंट नहीं है, जिससे सिल्वर मेडल वापस जीतना और भी मुश्किल हो गया।

एथलेटिक्स के अन्य नतीजों में, मंजू रानी महिलाओं की मैराथन रेस वॉक में 3:40:17 के समय के साथ छठे स्थान पर रहीं, जबकि प्रियंका गोस्वामी को 9 किमी के निशान पर डिसक्वालीफाई कर दिया गया।

सर्फिंग मेंशिवराज बाबू ने ईरान के दावूद खादीर को 8.96 के स्कोर से हराकर पुरुषों की शॉर्टबोर्ड प्रतियोगिता के तीसरे राउंड में जगह बनाई। शिवराज ने अपने दो वेव में 4.83 और 4.13 का स्कोर बनाकर अगले राउंड में जगह बनाई, जहां वे साथी हमवतन किशोर कुमार के साथ शामिल होंगे।

इससे पहले, शांति और कमाली प्रकाश भी तीसरे राउंड में पहुंच गईं। गायेन ने चीनी ताइपे की चेन वान-यू को 7.33-5.40 से हराया, जबकि प्रकाश ने सिंगापुर की कैमिली मैरी स्पैकारोटेला को 7.57-4.50 से मात दी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags