एशियन गेम्स: भारत की बैडमिंटन टीम घोषित, सिंधु, सात्विक और चिराग करेंगे नेतृत्व
नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। दो बार की मेडलिस्ट पीवी सिंधु और एशियन गेम्स 2022 में पुरुषों के डबल्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। इस साल एशियन गेम्स जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच आयोजित होंगे।
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बाई) की सिलेक्शन कमिटी ने नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट के हालिया नतीजों और 26 मई 2026 तक की बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग को देखने के बाद टीम को मंजूरी दी।
भारत के टॉप-रैंक वाले पुरुष सिंगल्स खिलाड़ी लक्ष्य सेन की अगुवाई वाली इस टीम में अनुभवी एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले एडिशन में भारत के ऐतिहासिक सिल्वर मेडल में अहम भूमिका निभाई थी। पुरुषों की टीम में इस साल के बीडब्ल्यूएफ थॉमस कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले अधिकतर मुख्य खिलाड़ी शामिल हैं।
नई पीढ़ी के उभरते खिलाड़ियों को देखते हुए, बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले आयुष शेट्टी, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप की इंडिविजुअल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली तन्वी शर्मा और टीम चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली उन्नति हुड्डा को इंटरनेशनल सर्किट पर शानदार प्रदर्शन के बाद चुना गया है।
एशियन गेम्स के इतिहास में भारत ने बैडमिंटन में 13 मेडल जीते हैं, जिसमें पिछले एडिशन में जीता गया एक गोल्ड मेडल भी शामिल है। साल 2022 के खेल भारत का अभियान सबसे सफल रहा था, जिसमें 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और प्रणॉय ने व्यक्तिगत ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहा। देश का अब तक का सर्वाधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड साल 1982 में बना था, जब नई दिल्ली में आयोजित एशियन गेम्स में उसे 5 ब्रॉन्ज मेडल मिले थे।
भारतीय स्क्वाड में अलग-अलग कैटेगरी में स्थापित जोड़ियां शामिल होंगी। पुरुषों की डबल्स टीम हरिहरन अमसाकरुणन और एमआर अर्जुन मजबूत फॉर्म में हैं। अर्जुन के पास 2022 के पुरुषों की टीम इवेंट में भारत के सिल्वर मेडल जीतने का अनुभव भी है।
महिलाओं की डबल्स जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद चुनौतियों की अगुवाई कर रही हैं, जिन्हें सिमरन सिंघी और कविप्रिया सेल्वम का साथ मिल रहा है। थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 चैंपियन देविका सिहाग, ईशरानी बरुआ और थारुन मन्नेपल्ली के साथ मिलकर भारत की सिंगल्स की ताकत को और बढ़ाती हैं। ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो डबल्स स्क्वाड में अतिरिक्त कौशल और अनुभव लाते हैं।
व्यक्तिगत चैंपियनशिप में भारत सभी पांच इवेंट्स में हिस्सा लेगा। सेन और शेट्टी पुरुषों की सिंगल्स में हिस्सा लेंगे, जबकि सिंधु और हुड्डा विमेंस सिंगल्स की अगुवाई करेंगी। मेंस डबल्स में सात्विकसाईराज-चिराग और हरिहरन-अर्जुन मुकाबला करेंगे। विमेंस सिंगल्स में ट्रीसा-गायत्री और कविप्रिया-सिमरन भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। शीर्ष मिश्रित युगल टीम ध्रुव और तनीषा भी हिस्सा लेंगे।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम:
टीम चैंपियनशिप
पुरुष टीम: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, थारुन मन्नेपल्ली, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, हरिहरन अम्सकरुनन, एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला।
महिला टीम: पीवी सिंधु, उन्नति हुडा, देविका सिहाग, तन्वी शर्मा, इशरानी बरुआ, ट्रीसा जॉली, गायत्री गोपीचंद पुलेला, कविप्रिया सेल्वम, सिमरन सिंघी और तनीषा क्रास्टो।
व्यक्तिगत चैम्पियनशिप:
मेंस सिंगल्स: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी।
विमेंस सिंगल्स: पीवी सिंधु, उन्नति हुडा।
मेंस डबल्स: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी; हरिहरन अम्सकरुनन / एम. आर. अर्जुन।
विमेंस डबल्स: ट्रीसा जॉली/गायत्री गोपीचंद पुलेला; कविप्रिया सेल्वम/सिमरन सिंघी।
मिक्स्ड डबल्स: ध्रुव कपिला/तनीषा क्रास्टो।
--आईएएनएस
आरएसजी

