Samachar Nama
×

एशियन गेम्स 2026 में मेडल का रंग बदलना चाहते हैं पहलवान सुनील कुमार, बोले- देश के लिए गोल्ड जीतना मेरा लक्ष्य

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के ग्रीको-रोमन पहलवान सुनील कुमार का लक्ष्य एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतना है। एशियन गेम्स 2022 में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था, लेकिन इस बार वह और बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। 87 किग्रा कैटेगरी में खेलने वाले सुनील कुमार ने अपने गांव से इस खेल में अपना सफर शुरू किया था और अब वह एशियन गेम्स में जाने वाली भारतीय टीम के टॉप पहलवानों में से एक बन गए हैं।

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के ग्रीको-रोमन पहलवान सुनील कुमार का लक्ष्य एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतना है। एशियन गेम्स 2022 में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था, लेकिन इस बार वह और बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। 87 किग्रा कैटेगरी में खेलने वाले सुनील कुमार ने अपने गांव से इस खेल में अपना सफर शुरू किया था और अब वह एशियन गेम्स में जाने वाली भारतीय टीम के टॉप पहलवानों में से एक बन गए हैं।

सुनील कुमार ने कहा, "मैंने अपने गांव में कुश्ती शुरू की थी और शुरुआत में यह बस मुझे पसंद था, इसलिए करता था। जैसे-जैसे मैं बड़ा हुआ और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने लगा तो मुझे लगा कि मुझे सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि अपने देश के लिए भी कुछ करना चाहिए। यह सोच तब से मेरे साथ है और आज भी मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।"

सुनील कुमार का पूरा ध्यान गोल्ड मेडल जीतने पर है और वह उज्बेकिस्तान में हुए हालिया ट्रेनिंग कैंप का फायदा उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "अभी मेरा पूरा ध्यान एशियन गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर है। मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, वह उसी एक लक्ष्य को पाने के लिए है। हाल ही में उज्बेकिस्तान में हमारा एक ट्रेनिंग कैंप हुआ था, और वह बहुत अच्छा रहा। उज्बेकिस्तान के पहलवान बहुत अच्छे हैं, और वहां 2022 के कुछ गोल्ड मेडलिस्ट भी ट्रेनिंग कर रहे थे। उस लेवल के पहलवानों के साथ ट्रेनिंग करने से हम सभी को बेहतर बनने की प्रेरणा मिली।"

इस पहलवान को पिछले कुछ वर्षों में चोटों से भी जूझना पड़ा है। पिछले साल उनके घुटने की सर्जरी हुई थी और उन्होंने माना कि चोट लगने का डर किसी भी पहलवान के मन से कभी पूरी तरह नहीं जाता, चाहे वह किसी भी लेवल पर हो, हालांकि कुमार इसे ऐसी चीज मानते हैं जिससे हर एथलीट डरता है।

"पिछले साल मेरे घुटने की सर्जरी हुई थी, इसलिए मुझे पता है कि चोट लगने पर कैसा महसूस होता है। चोट का डर हमेशा मन के किसी कोने में रहता है। कोई भी पहलवान यह नहीं कह सकता कि उसे ऐसा महसूस नहीं होता। मगर अगर चोटें इस खेल का हिस्सा न होतीं, तो कोई भी वह कर सकता था जो हम करते हैं। हर किसी के मन में थोड़ा-बहुत वह डर होता है। यह इस लेवल पर खेल खेलने का ही एक हिस्सा है।"

सुनील कुमार के लिए एशियन गेम्स 2026 सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन वह अपने करियर के अगले चरण पर भी नजर रखे हुए हैं क्योंकि वह अगले साल ओलंपिक क्वालिफिकेशन की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, "एशियन गेम्स खत्म होने के बाद, 2027 से ओलंपिक के लिए मेरी तैयारी ठीक से शुरू होगी, जब क्वालिफिकेशन इवेंट्स शुरू होंगे। वह मेरे लिए अगला बड़ा लक्ष्य होगा।"

इस रेसलर को उस मुश्किल दौर में 'इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट' (आईआईएस) का भी साथ मिला। उन्होंने कहा, "घुटने की सर्जरी के बाद रिहैब के दौरान आईआईएस ने मेरी बहुत मदद की। उन्होंने मुझे एक बहुत अच्छे जिम की सुविधा दी और यह पक्का किया कि ठीक होने के लिए मुझे जो कुछ भी चाहिए, वह सब मिले। उस सपोर्ट की वजह से मेरी वापसी अच्छी रही, और सच कहूं तो, रिहैब से लौटने के बाद मेरा शरीर चोट लगने से पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत महसूस हुआ।"

--आईएएनएस

एसएम/वीसी

Share this story

Tags